Holi 2024: होली खेलने के बाद चेहरे पर हो गए दाने, नहीं जा रहा रूखापन, आजमाएं घर बैठे आसान टिप्स
Holi Colours Remove: देशभर में रंगों का त्योहार होली खूब धूमधाम से लोगों ने सेलिब्रेट की। इस दौरान परिवार वालों और दोस्तों को गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। इस खास मौके पर घर में स्वादिष्ट भोजन भी बनता है। लेकिन बहुत से लोग होली का रंग लगाकर उसे हटाने में लगे रहते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद केमिकल वाले रंग छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
चेहरे से रंग हटाने की वजह से बार-बार उसे साबुन से धोते हैं। कई बार कैमिकल वाले रंगों की वजह से चेहरे में रूखापन आ जाता है और त्वचा में दाने निकलने लगते हैं या चेहरा लाल हो जाता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रंग नहीं हट पाता। ऐसे में कुछ टिप्स आपको बताने वाले हैं जिससे रंग हटाने के बाद त्वचा का रूखापन, रेडनैस कम हो जाएगी।

1. कच्चा दूध लगाएं: अगर चेहरे से रंग हटाना चाहते हैं तो बार-बार उसे धोने के बजाय चेहरे पर कच्चा दूध लगा लें। इसे कॉटन से लगाने के बाद कुछ घंटे ऐसे ही रहने दें। इससे चेहरे की ड्राईनेस कम होती और साथ ही रैडनेस भी हट जाएगी।
2. दही का पैक बनाकर लगाएं: कुछ लोगों की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होती है। जिसकी वजह से वह होली खेलना पसंद नहीं करते। लेकिन अगर उन्होंने होली मनाई और कैमिकल वाले रंगों की वजह से पूरा चेहरा लाल हो गया है तो वह दही का पैक बनाकर चेहरे में लगा सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और ड्राईनेस भी हट जाएगी।
3. एलोवेरा जरूर लगाएं: रंग हटाने की वजह से स्किन में आया रुखापन एलोवेरा जेल लगाने के बाद पूरी तरह से हट जाएगा। इसको त्वचा में लगाने के बाद कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से फेस धो लें। इससे स्किन में रेडनैस हट जाएगी। एलोवेरा जेल चेहरे में आए मुंहासों को होने से रोकता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications