AC का आ रहा ज्यादा बिल तो अपनाएं ये तरीका, रातभर चलाने से भी नहीं आएगा ज्यादा बिल, जान लें कैसे

Tips To Reduce Ac Bill: चिलचिलाती गर्मी से हर कोई परेशान है। ऐसी गर्मी से राहत पाने के लिए हर किसी का बस एक ही सहारा है और वो है एसी। लेकिन अगर पूरा दिन ज्यादा एसी चलाएं तो बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा आता है।

ज्यादातर लोग सोते समय एसी का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो रात में एसी बंद करना ही भूल जाते हैं। जब सुबह नींद खुलती तो पता चलता है कि रातभर एसी चला है। इसकी वजह से बिजली का बिल भी दोगुना आता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन से तरीके हैं जिससे आपका कमरा भी ठंडा रहेगा और बिल भी कम आएगा।

Ac Bill

1. टाइमर लगाएं
रात को सोने से पहले एसी का टाइमर लगाना ना भूलें। इससे आपका बिजली बिल कम आएगा। टाइमर लगाने का फायदा ये है कि अगर आप एसी ऑन करके भूल जाते हैं या फिर रात को उठकर बंद करने की आदत नहीं है। तो फिर टाइमर लगाने से वह अपने आप ऑफ हो जाएगा।

2. सही टेंपरेचर पर लगाएं एसी
आपको बता दें कि अगर एसी कम टेंपरेचर में चला रहे हैं जैसे 16 या फिर 18 में तो इससे बिजली का बिल बहुत ज्यादा आएगा। इसलिए कोशिश करें अपने एसी का टेंपरेचर 24 या फिर 26 पर कर दें। इससे कमरा भी ठंडा होगा और बिजली भी बचेगी।

3. मेन बोर्ड से करें एसी बंद
कुछ लोग एसी को केवल रिमोट से बंद कर देते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप एसी को मेन बोर्ड से ही ऑफ करें। इससे एसी में लोड कम पड़ेगा और साथ ही बिजली बिल से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा एसी की समय रहते सर्विस भी कराना जरूरी है। क्योंकि समय पर सर्विस ना कराने की वजह से भी बिजली का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इन सभी टिप्स को आज ही फॉलो करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+