राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बनाए गए Sweaters, लुधियाना से मंगाए जा रहे हैं अयोध्या नगरी वाले स्वेट शर्ट्स
Ram Mandir Sweaters: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी और उसमेंबनने वाला राम मंदिर इन दिनों सुर्खियो में छाया हुआ है। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन समारोह है। इस खास दिन पर राम मंदिर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। इस खास मौके पर कई बड़ी बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात भी है।
राम मंदिर के उद्घाटन का ऐतिहासिक दिन
इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ साथ, बिजनेसमैन और राजनेताओं सहित कई लोगों को आमंत्रित किया गया है।

लुधियाना में बन रहे हैं खास स्वेटर्स
वहीं इस समारोह से पहले देश के विभिन्न इलाकों में इसे लेकर कई तरह की तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब के लुधियाना में विशेष तौर पर स्वेट शर्ट तैयार किए जा रहे हैं। इन स्वेटरों या स्वेट शर्ट्स पर अयोध्या, श्री राम लिखे जाने के अलावा, भव्य राम मंदिर को भी दर्शाया गया है। ये स्वेटर खास उद्घाटन सामरोह के लिए तैयार किए जा रहे हैं ताकि लोग इस खास दिन पर इसे पहनकर भगवान राम की भक्ति में डूब सकें।
स्वेटर पर की जा रही राम मंदिर की कलाकारी
लुधियाना में ये स्वेटर्स पांच रंगों में बनाए जा रहे हैं, जिन पर अयोध्या नगरी और राम मंदिर से जुड़ी कलाकारी की जा रही है। खबर है कि श्री राम भक्तों को मुफ्त में ये स्वेट शर्ट बांटने के लिए पंजाब भाजपा प्रवक्ता गुरदीप गोशा इनके ऑर्डर देने के लिए फैक्ट्री में पहुंचे थे। उन्होंने कहा था- दीपावली तो हम हर साल मनाते हैं, लेकिन ये अवसर करीब 494 सालों बाद मनाने को मिल रहा है। ऐसे में ये अमूल्य है।
इन बॉलीवुड हस्तियों को भेजा गया है इनविटेशन
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट ने 7000 लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें 3000 वीआईपी शामिल हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, सनी देओल, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन, कंगना रनौत को बुलाया गया है। इसके अलावा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर और संजय लीला भंसाली को भी निमंत्रण दिया गया है।
इन साउथ स्टार्स की रहेगी मौजूदगी
सुपरस्टार रजनीकांत को इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा साउथ के फेमस स्टार्स जैसे प्रभास, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, यश और ऋषभ शेट्टी को भी न्यौता दिया गया है।
टेलीविजन और क्रिकेट जगत की हस्तियां
रामानंद सागर के रामायण में 'राम' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के साथ साथ माता सीता का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को भी न्यौता मिला है। इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली सहित भारतीय क्रिकेटर भी इस बड़े दिन पर आमंत्रित किए गए हैं। कथित तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान भाषण भी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications