Surya Grahan 2025: ग्रहण के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें? जान लें काम की सारी बातें
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 2025 का नजारा देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, कभी भी खुली आंखों से सूर्य या चंद्रग्रहण को नहीं देखना चाहिए। ग्रहण की अवधि के दौरान आंखों की देखभाल करना सबसे जरूरी है। ग्रहण के दौरान सीधी सूरज की रोशनी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इस समय निकलने वाली किरणें काफी खतरनाक होती है। कई बार बिना सुरक्षा के ग्रहण देखने से आंखों में जलन, धुंधलापन या स्थायी नुकसान तक हो सकता है।
Surya Grahan के दौरान बरतनी चाहिए सतर्कता
सूर्य ग्रहण के दौरान पराबैंगनी किरणें (UV rays) सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा प्रभावी हो जाती हैं। इनका सीधा संपर्क आंखों या शरीर के बाकी हिस्सों के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है। बिना सुरक्षित चश्मे के ग्रहण देखने पर ये किरणें रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान आंखों की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, पूरी डिटेल जान लें।

Surya Grahan 2025 के दौरान रखें आंखों का खास ध्यान
⦁ ग्रहण देखने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं, इससे जलन और थकान कम होगी।
⦁ अगर आंखों में दर्द, लालिमा या धुंधलापन महसूस हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।
⦁ आंखों को आराम देने के लिए पर्याप्त नींद लें और मोबाइल-टीवी जैसे स्क्रीन से दूरी बनाएं।
⦁ नंगी आंखों से ग्रहण नहीं देखें और सनग्लास या चश्मा लगाकर ही ग्रहण देखना चाहिए। इस दौरान घर से बाहर निकलने से भी बचने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan: तबीयत बिगड़ जाएगी, सोने से होगा नुकसान, आप भी करते हैं इसपर भरोसा, जान लीजिए क्या कहता है साइंस
Surya Grahan 2025 के दौरान क्या न करें
⦁ बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों में कोई दवा या ड्रॉप न डालें।
⦁ ग्रहण देखने के तुरंत बाद आंखों को ज्यादा रगड़ें नहीं।
⦁ तेज रोशनी या सूरज की ओर सीधे न देखें, भले ही ग्रहण खत्म हो चुका हो।
⦁ किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे जैसे तेल या दूध को आंखों पर लगाने या, छोटो बच्चों को काजल वगैरह लगाने से बचें। डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
सूर्य ग्रहण का नजारा भले ही अद्भुत हो, लेकिन आंखों की सेहत के साथ समझौता खतरनाक हो सकता है। सही सावधानियां अपनाकर आप इस खगोलीय घटना का आनंद सुरक्षित तरीके से ले सकते हैं और आंखों की रोशनी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: ग्रहण काल में तर्पण से तृप्त होंगे पितर, जान लें पूजा और दान की पूरी विधि












Click it and Unblock the Notifications