जूठा खाना खाने से प्यार नहीं, बल्कि हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, आज ही हो जाएं सतर्क
Side Effects Of Sharing Food: लोगों को अक्सर ये कहते हुए सुना है कि झूठा खाना खाने से कपल्स के बीच प्यार और दोगुना होता है। एक ही प्लेट में अगर आप खाना शेयर करते हैं तो बॉन्डिंग भी मजबूत होती है। लेकिन अगर आपको भी ये गलतफहमी है तो आज ही संभल जाएं।
जी हां, झूठा खाना खाने से आपका पार्टनर के साथ प्यार बढ़े या ना बढ़े लेकिन गंभीर बीमारी होने का खतरा जरूर बढ़ सकता है। यदि आप भी अपने दोस्त या पार्टनर का झूठा खाना खा रहे हैं तो आज ही संभल जाएं। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

1. इंफेक्शन
अगर आप एक दूसरे का झूठा खाना खा रहे हैं तो इससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपका दोस्त या पार्टनर को पहले से इंफेक्शन है तो जूठा खाना खाने से दूसरे इंसान के अंदर भी बैक्टेरिया जा सकते हैं और उसे इंफेक्शन होने के चांसेस हैं। इसलिए कोशिश करें कि एक ही थाली में खाना ना खाएं।
2. मुंह में अल्सर
कई लोगों को इस बारे में नहीं पता कि अगर आपके मुंह में अल्सर है तो कोशिश करें कि किसी को अपना झूठा खाना ना खाने दें। क्योंकि जिस व्यक्ति के साथ आप खाना शेयर कर रहे हैं या फिर एक ही प्लेट में खा रहे हैं उसमें लार की वजह से अल्सर होने का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं इससे सर्दी और खांसी जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती हैं।
3. मुंह में बदबू
अगर आपको पहले से ऐसी समस्या है कि मुंह में से बदबू आती है तो जूठा खाना खाने या शेयर करने से दूसरे व्यक्ति को भी ये समस्या हो सकती है। जब हम किसी अन्य के साथ खाना शेयर करते हैं तो इससे की कई सारी बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि अलग-अलग थाली में ही खाना खाएं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: Monsoon Skin Care: बरसात के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, दमकने लगेगा चेहरा












Click it and Unblock the Notifications