Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर घर पर बनाएं ये 5 खास व्यंजन, जीवन में अमृत बरसेगा
Sharad Purnima 2025: भारत में हर त्योहार का अपना एक खास महत्व होता है और इन्हीं में से एक है शरद पूर्णिमा। ये दिन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि स्वास्थ्य और खान-पान की परंपराओं के कारण भी खास माना जाता है।
शरद पूर्णिमा की रात चांद अमृत बरसाता है
शरद पूर्णिमा की रात चांद अपनी पूर्ण आभा और ऊर्जा के साथ धरती पर अमृत बरसाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों का सेवन करने से तन-मन स्वस्थ रहता है।

शरद पूर्णिमा पर मीठा बनाने की है परंपरा
शरद पूर्णिमा सिर्फ चांद देखने और पूजा करने का पर्व नहीं है, बल्कि ये स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट व्यंजनों से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन खासकर दूध और दूध से बने पदार्थों को महत्व दिया जाता है। इसलिए खीर, मखाने, पनीर और ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां न सिर्फ परंपरा निभाने का साधन हैं बल्कि परिवार के साथ स्वाद का आनंद लेने का भी मौका देती हैं।
विशेष व्यंजन बनाए और चांदनी रात में रखकर खाएं
यही कारण है कि इस अवसर पर घर-घर में विशेष व्यंजन बनाए और चांदनी रात में रखकर खाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के मौके पर आप कौन-कौन सी खास चीजें घर पर बना सकते हैं।
शरद पूर्णिमा पर घर पर बनाएं ये 5 खास व्यंजन
1. दूध-चावल (खीर)
शरद पूर्णिमा का नाम आते ही सबसे पहले दूध और चावल से बनी खीर का ख्याल आता है। परंपरा के अनुसार इस दिन दूध और चावल से बनी खीर को रातभर चांदनी में रखा जाता है और अगले दिन सुबह इसका प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसे अमृत खीर भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसमें चांद की किरणों का सकारात्मक असर मिलता है, जो सेहत के लिए लाभकारी होता है।
कैसे बनाएं-
-दूध को गाढ़ा होने तक उबालें।
-इसमें भीगे हुए चावल डालकर पकाएं।
-स्वादानुसार चीनी और इलायची मिलाएं।
-ऊपर से मेवे डालकर सजाएं।
2. मखाने की खीर
अगर आप कुछ अलग और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो मखाने की खीर भी एक बढ़िया विकल्प है। मखाने कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो रातभर चांदनी में रखने के बाद और भी पचने में आसान हो जाते हैं।
कैसे बनाएं-
-दूध को उबालें और उसमें हल्का सा घी में भुने हुए मखाने डालें।
-अच्छे से पकने के बाद इसमें चीनी और सूखे मेवे डालें।
-ठंडा होने के बाद इसे भी खीर की तरह ही चांदनी में रख दें।
3. पनीर की मिठाई
शरद पूर्णिमा पर आप घर में पनीर से बनी मिठाई जैसे रसगुल्ले या मलाई पनीर की बर्फी भी बना सकते हैं। पनीर से बनी चीजें इस मौसम में पचने में आसान होती हैं और इनका स्वाद भी सभी को पसंद आता है।
कैसे बनाएं-
-दूध फाड़कर पनीर तैयार करें।
-इसे चीनी की चाशनी में डालकर रसगुल्ले बनाएं या फिर खोया और चीनी मिलाकर बर्फी तैयार करें।
4. ड्राई फ्रूट्स हलवा
इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। ऐसे में ड्राई फ्रूट हलवा बनाना बेहद फायदेमंद रहेगा। बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता और किशमिश का मिश्रण न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि एनर्जी भी देता है।
कैसे बनाएं-
-सभी ड्राई फ्रूट्स को घी में भून लें।
-इसमें थोड़ा सा दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
-ऊपर से केसर और इलायची डालकर तैयार करें।
5. रबड़ी
अगर आप और भी रिच फ्लेवर चाहते हैं तो राबड़ी भी एक बेहतरीन डिश है। इसे भी चांदनी में रखकर खाने का विशेष महत्व है।
कैसे बनाएं-
-दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
-इसमें चीनी, केसर और मेवे डालें।
-ठंडा होने पर यह रबड़ी स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए खास बन जाती है।












Click it and Unblock the Notifications