शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत चेहरे पर लगाती हैं ये खास चीज, सर्दियों में स्किन की डलनेस होगी दूर
Mira Rajput Beauty Tips: ठंड के दिनों में ज्यादातर लोगों की स्किन एकदम ड्राई हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में स्किन की प्रॉब्लम होना आम बात है। इस समय हवा में नमी की कमी के कारण स्किन में ड्राइनेस आ जाती है। ये समस्या तब और बढ़ जाती है, जब हम ट्रैवल करते है। हवा और पानी में बदलाव होने से स्किन सूख जाती है। इसलिए विंटर सीजन में केवल चेहरे को ही नहीं, बल्कि पूरी बॉडी को मॉइश्चराइज करके रखना पड़ता है।
मीरा राजपूत की होम रेमिडी
अगर आप भी विंटर सीजन में स्किन ड्राइनेस को दूर करने के लिए महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की होम रेमिडी जरूर अपनानी चाहिए। आपको बता दें कि मीरा राजपूत इस साल की शुरुआत में ही भूटान से छुट्टियां बिताकर वापस लौटी थीं।

कच्चा दूध और मीरा राजपूत
मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि ट्रैवल के दौरान त्वचा की ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है। स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। उनके अनुसार त्वचा के लिए कच्चे दूध से बेहतर कुछ नहीं है।
कच्चा दूध स्किन ड्राइनेस का बेहतरीन इलाज है
कहते हैं कि कच्चा दूध स्किन ड्राइनेस का बेहतरीन इलाज है। विटामिन ए, डी और ई से भरपूर कच्चा दूध न केवल त्वचा को हाइड्रेट करता है, बल्कि इसे लचीला और कोमल भी बनाता है। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड की मदद से न केवल त्वचा की बनावट में निखार आता है बल्कि नमी को अवशोषित बनाए रखने की क्षमता को भी बढ़ावा मिलता है।
कच्चे दूध से स्किन की डलनेस दूर होती है
कच्चा दूध एक नैचुरल मॉइश्चराइजर है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और हाई फैट इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो त्वचा को भरपूर पोषण देने के साथ ही इसे हाइड्रेट भी रखते हैं। इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा परतदार होने से बचा जाती है। साथ ही स्किन की डलनेस भी दूर होती है।
चेहरे पर कच्चा दूध इस तरह से लगाएं
आप कच्चे दूध का इस्तेमाल क्लींजर की तरह कर सकते हैं। ये चेहरे पर मौजूद तेल, गंदगी और ब्लैकहेड्स को रिमूव कर त्वचा को साफ और चिकना बनाता है। नियमित रूप से कच्चे दूध से चेहरे की मसाज की जाए, तो आपको एक साफ सुथरी और निखरी हुई त्वचा मिलती है।
दूध के साथ मिलाएं गुलाबजल
स्किन की ड्राईनेस को दूर करने और अच्छी स्मेल के लिए कच्चे दूध में गुलाबजल मिलाया जा सकता है। स्किन ऑयली है, तो गुलाबजल की मात्रा ज्यादा रखें। कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस मिश्रण को आप रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें और सुबह उठते ही गुनगुने पानी से धो लें। ऐसे में बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications