Relationship Tips: शादी के बाद इन चीजों से कभी नहीं करें समझौता, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार
Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को अच्छे से चलाने के लिए दोनों पार्टनर को समझौता तो करना ही पड़ता है। अन्यथा इससे आप दोनों के बीच कड़वाहट पैदा होने लगती है। यहां तक कि हमारे बड़े भी समझाते हैं कि किसी भी रिश्ते को समझौता और बेहतर बना सकता है। लेकिन हमारी जिंदगी की कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जिससे आपको समझौता करना काफी मुश्किल है।
अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चे या मां-बाप के खातिर शादी को बचाती हैं। या फिर वह अपने प्यार को पाने के लिए हर तरह का समझौता करने के लिए तैयार रहती हैं। लेकिन एक रिश्ते को चलाना और घसीटने में फर्क होता है। इसके लिए आपको जानना ये बेहद जरूरी है कि हर चीज में समझौता करना जरूरी नहीं है।

करियर छोड़ना
अक्सर महिलाएं शादी की जिम्मेदारी आते ही अपने करियर को छोड़ देती हैं। क्योंकि परिवार और ऑफिस एकसाथ देखना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुच लड़कियों को ये चीज हमेशा परेशान करती है कि वह अपने परिवार के कारण नौकरी छोड़कर घर बैठी हैं। ऐसे में अपने पार्टनर से इस पर बात करें तो उससे जिम्मेदारी के मामले में बराबरी से हिस्सा लेने वाली बात कहें। नहीं तो अगर समझौता करती रहेंगी तो इससे पार्टनर से भी लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ़ जाती है।
पार्टनर से तालमेल ना बैठना
हर किसी के सोचने का तरीका या फिर अच्छी बुरी चीजों पर अलग राय होती है। इसलिए जरूरी नहीं है कि आपका पार्टनर भी वैसा ही सोचता हो जैसा आप सोचते हैं। तो तालमेल बैठाने के लिए हम हमेशा अपने पार्टनर की बात मान लेते हैं जो कि शायद गलत भी हो सकती है। लेकिन अगर आप उसकी बात को नहीं मानेंगे तो झगड़ा भी हो सकता है। इसलिए आगे चलकर ये रिश्ते में कड़वाहट पैदा करता है।
जीवन के अहम फैसले
शादी के बाद सबसे कई तरह के फैसले लेने पड़ते हैं। जिसमें सबसे अहम फैसला बच्चे को लेकर होता है। इस बड़े फैसले को लेकर समझौता करना गलत होगा क्योंकि दोनों में से कोई अगर इस निर्णय के विरुद्ध है तो इससे जीवन भर दोनों के बीछ लड़ाई झगड़े होंगे और रिश्ते में दूरी भी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications