रात को भूलकर भी पार्टनर के साथ ना करें ऐसी गलती, रिश्ते में आ जाएगी कड़वाहट
Relationship rules for couple: शादी के कुछ समय तक तो कपल के बीच सब कुछ सही रहता है। मगर धीरे धीरे रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। जरूरी नहीं सबके साथ ऐसा हो मगर ज्यादातर कपल के साथ ये दिक्कत आती है। ऐसे में लोगों की अच्छी खासी शादीशुदा जिंदगी तक बर्बाद हो जाती है। इसके पीछे छोटी-छोटी बातें जिम्मेदार होती हैं। चलिये जानते हैं कौन सी हैं वो बातें, जो सोने से पहले पार्टनर के साथ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
समय का करें सही इस्तेमाल
अकसर लोग सोते समय जाने से पहले अपने दोस्तों या फिर रिश्तेदारों से बात करने में लग जाते हैं। बता दें कि बेडरूम का जो वक्त आपके पास होता है वो आपके पार्टनर का भी होता है। ऐसे में अपने समय की सही इस्तेमाल करें। ऐसा ना हो कि आप अपने रिश्तेदारों या फिर ऑफिस की बात लेकर बेडरूम में बैठ जाएं। इसकी बजाय बेडरूम में पार्टनर संग प्यार भरी बात करें।

ऐसे हो सकता है मनमुटाव
कई बार ऐसा होता है कि सोने से पहले लोग अपना लेपटॉप या फिर फोन लेकर बैठ जाया करते हैं। मगर ये बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा करने से आप अपने और पार्टनर के बीच के रिश्ते के बीच दूरियां ला रहे हैं। इससे आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में रात के समय फोन साइड कर अपने पार्टनर से बातें करें। ऐसा करने से आपस में प्यार बढ़ेगा।
सोते वक्त ऐसा करना होगा गलत
सोने से पहले पार्टनर को उसकी गलतियां गिनाने ना बैठ जाएं। ऐसा करने से रिश्ते में खटास आ सती है। इसकी बजाय आप अपने रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए किसी भी वक्त ऐसी बातें पर बात कर सकते हैं, जो आपको परेशान कर रही हैं। मगर सोते वक्त या फिर सोने से ठीक पहले ये सब बातें लेकर बैठ जाना बिल्कुल गलत है।
सोने से पहले करें ऐसा काम
अगर आप रात में अपने पार्टनर को बिना गुड नाइट बोले सीधे सो जाते हैं तो ये बात बिल्कुल भी सही नहीं है। आपके पार्टनर को ये बात बिल्कुल भी सही नहीं लग सकती कि आप बिना कुछ बोले सीधे सोने जा रहे हैं। ऐसे में हर रात सोने से पहले अपने पार्टनर को गुड नाइट किस जरूर दें। इससे आपका रिश्ता बेहद मजबूत होगा।












Click it and Unblock the Notifications