स्किन का कलर बदलना नहीं है आम बात, किडनी खराब के होते हैं लक्षण, ना करें इग्नोर
Skin Colour Changing: अक्सर हमारी उम्र के हिसाब से स्किन में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन का कलर धीरे-धीरे बदल रहा है तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि ये कोई आम समस्या नहीं है। बल्कि एक्सपर्ट्स की मानें तो ये हमारी किडनी में हो रही समस्या का संकेत है। आइए इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
अगर आपकी स्किन में अचानक से उसका रंग बदलने लगा है या फिर ज्यादा खुजली हो रही है तो तुरंत सावधान होने की आवश्यकता है। क्योंकि ये संकेत हैं कि किडनी सही से काम नहीं कर रही है या फिर किडनी डैमेज होने की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में तुरंत सावधान हो जाएं और जितना जल्दी हो सके अपने आसपास के डॉक्टर्स से इस पर राय लें। इसके अलावा आपको बताते हैं कि इससे बचने के क्या उपाय हैं।

त्वचा में रंग बदलना
एक्सपर्ट्स की मानें तो, किडनी जब सही से काम नहीं करती तो ब्लड भी सही से साफ नहीं होता। यही वजह है कि शरीर में जगह-जगह स्किन पीली पड़ने लगती है। या फिर आपको लगातार खुजली होने लगती है। ये साफ संकेत हैं कि आपकी किडनी में कुछ दिक्कत है। तो इस पर लापरवाही ना करें जितना इसे इग्नोर करेंगे उतना ही आगे जाकर और दिक्कतें होने लग जाएगी।
इस वजह से बदलता है स्किन का रंग
अगर आपकी किडनी में किसी तरह की दिक्कते हैं तो वह सही तरह से खून को फिल्टर नहीं कर पाती। जिससे खून में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से हमारी स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है। अगर आप भी अपने शरीर में ऐसे लक्षण नोटिस कर रहे हैं तो तुरंत सावधान होने की जरूरत है। जल्द से जल्द अपने आसपास के डॉक्टर से इस समस्या के मामले में संपर्क करें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications