Ratan Tata Death Reason: 86 साल के रतन टाटा का अचानक गिरा ब्लड प्रेशर, जानें कैसे कंट्रोल करें बीपी
Ratan Tata Death Reason: बिजनेस टायकून और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्त्रोत रतन टाटा के निधन से पूरे देशवासियों को गहरा सदमा लगा है। हर कोई उनके अचानक निधन की वजह जानने को बेताब है। आखिरी बार जब रतन टाटा को देखा गया तो हमेशा की तरह वे अपने वॉकर के सहारे चलते दिखे मगर किसी को भी नहीं पता था कि वे उन्हें आखिरी बार देख रहे हैं। खबरें हैं कि रतन टाटा का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया था।
हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के चलते अकसर लोग बढ़ते बीपी को नजरअंदाज कर देते हैं। ब्लड प्रेशर पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी है, जितना कि किसी अन्य बीमारी पर। ऐसे में सबसे पहले तो जान लेते हैं कि बढ़े हुए बीपी के लक्षण क्या होते हैं और उसके बाद बीपी को नॉर्मल रखने के बारे में बात करेंगे।

क्या होता है उच्च रक्तचाप?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि हाई बीपी होता क्या है। उच्च रक्तचाप या फिर हाई बीपी एक ऐसी समस्या है, जो खून के दवाब को बढ़ाता है। दिल और शरीर के अन्य भागों में खून का प्रवाह जब बढ़ता है, उसे ही हाई बीपी कहते हैं।
हाई बीपी के लक्षण
हाई बीपी के लक्षण आमतौर पर नजर नहीं आते। जो दिखते भी हैं वो हर किसी में एक से नहीं नजर आते। हाई बीपी में अकसर इंसान को सिरदर्द की शिकायत रहती है और दृष्टि धुंधली हो जाती है। सांस लेने में भी तकलीफ होती है। कई लोगों में ये लक्षण नाक से खून बहना भी हो सकते हैं। वहीं कई लोगों के सीने में दर्द भी होता है। वहीं कईयों के कानों में घंटी बजना जैसी परेशानी भी होती है।
ऐसे करें हाई बीपी को कंट्रोल
संतुलित डाइट लें
हाई बीपी के लिए कुछ टिप्स अपनाए जाने चाहिए। इसमें सबसे पहले तो आती है संतुलित डाइट। संतुलित खाना खाने से उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। इसमें सब्जियां, फल, पूरे अनाज, दूध, दही, मछली, मुर्गे, सूखे मेवे, नींबू, अमरूद, सेब, केला, ग्रीन टी जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
योगा करेगा मदद
व्यायाम करने से हाई बीपी को कम करने में मदद मिलती है। योगा, मेडिटेशन, वॉकिंग, जॉगिंग, स्विमिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटीज करने से हाई बीपी को कम करने में मदद मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications