Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई के लिए घर पर बनाएं ये 6 खास पकवान, बढ़ेगा प्यार

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की वह डोर है जो प्रेम, परवाह और अपनत्व से बंधी होती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
वहीं भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देकर जीवनभर रक्षा करने का वादा करते हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार आगामी 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस पवित्र रिश्ते को और भी खास बनाता है, बहनों द्वारा अपने भाई के लिए बनाया गया स्वादिष्ट भोजन।

Raksha Bandhan 2025

बहनें अपने हाथों से बनाए भाई के लिए खास पकवान

भाई की पसंद के खास पकवान अगर बहनें अपने हाथों से बनाकर परोसें, तो उस प्यार की मिठास दुगनी हो जाती है। भाई-बहन का रिश्ता भावनाओं और यादों से भरा होता है। रक्षाबंधन के दिन बहन द्वारा प्रेम से बनाया गया खाना भाई के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता।

रिश्ते की मिठास और भी गहरी होगी

ऐसे में इस रक्षाबंधन, बहनों के हाथों से बने कुछ खास पकवान न सिर्फ भाई के स्वाद को बल्कि रिश्ते की मिठास को भी और गहरा बना देंगे। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे खास व्यंजन के बारे में जिन्हें रक्षाबंधन के दिन घर पर आसानी से बनाकर भाई को खुश किया जा सकता है।

रक्षाबंधन 2025 पर बहनें अपने भाई के लिए बनाएं ये 6 खास पकवान

1. चॉकलेट लड्डू

अगर भाई को चॉकलेट पसंद है, तो इस बार बाजार से मिठाई लाने की बजाय घर पर ही चॉकलेट लड्डू बनाएं। इसके लिए बिस्किट, कोको पाउडर, मिल्कमेड और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करें। ये झटपट बनने वाली मिठाई भाई को जरूर पसंद आएगी और रक्षाबंधन की मिठास बढ़ा देगी।

2. गुलाब जामुन

रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर कुछ पारंपरिक मिठाई हो जाए, तो त्योहार की बात ही कुछ और होती है। गुलाब जामुन एक ऐसा मीठा व्यंजन है जो हर किसी को पसंद आता है। बाजार में उपलब्ध गुलाब जामुन मिक्स से आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसमें थोड़ा केसर और इलायची पाउडर डालें ताकि स्वाद और भी खास हो जाए।

3. छोले भटूरे

अगर आपके भाई को चटपटा और पंजाबी स्वाद पसंद है, तो घर पर छोले भटूरे बनाकर परोसना एक बेहतरीन आइडिया है। छोले को रातभर भिगोकर मसालों के साथ पकाएं और भटूरे को मैदा और दही से गूंथकर ताजे-ताजे तलें। साथ में प्याज और हरी चटनी से सर्व करें।

4. सूजी का हलवा

अगर आप हल्का और झटपट बनने वाला कुछ मीठा बनाना चाहती हैं, तो सूजी का हलवा सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें घी, सूजी, दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छे से भूनें। ये डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि प्रसाद के रूप में भी इसे पेश किया जा सकता है।

5. पनीर टिक्का

अगर आपके भाई को स्नैक्स का शौक है तो पनीर टिक्का एकदम सही रहेगा। दही, मसालों और नींबू के रस में पनीर को मैरीनेट करके तंदूरी स्टाइल में ग्रिल या तवा पर सेंकें। इसे प्याज-शिमला मिर्च के साथ सर्व करें। हेल्दी और टेस्टी दोनों।

6. काजू कतली

काजू कतली बाजार से खरीदने की बजाय घर पर बनाकर भाई को सरप्राइज दें। इसके लिए भिगोए हुए काजू को पीसकर चीनी की चाशनी में मिलाएं और अच्छी तरह सेट करें। ये मिठाई त्योहार के रंग में चार चांद लगा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+