Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन 6 चीजों का करें दान, वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति, चमकेगी किस्मत
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। ये सिर्फ एक पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक बंधन है, जहां बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
रक्षाबंधन पर दान करना शुभ माना जाता है
इस दिन पूजा, तिलक, राखी और मिठाई के साथ-साथ दान का भी खास महत्व है। अगर दान वास्तु शास्त्र और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास चीजों का किया जाए, तो ये न केवल पुण्य प्रदान करता है, बल्कि परिवार में सुख, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाता है।

दान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है
रक्षाबंधन के दिन दान का विशेष महत्व होता है। अगर आप कुछ खास वस्तुओं का दान वास्तु और जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए करते हैं, तो न केवल भाई-बहन का संबंध और मजबूत होगा, बल्कि आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी। ये छोटा सा प्रयास आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।
आइए आपको बताते हैं कि रक्षाबंधन पर इन 6 चीजों का दान करना शुभ होता है-
1. सात अनाजों का दान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अन्न दान करना सबसे बड़ा दान माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन सात प्रकार के अनाज (गेहूं, चना, मूंग, चावल, जौ, मक्का, उड़द) को किसी जरूरतमंद या गौशाला में दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती। ये दान विशेष रूप से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी प्रभावी होता है।
2. कपड़ों का दान
इस दिन साफ-सुथरे और पहनने योग्य कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। ये दान भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम बढ़ाने वाला होता है। यदि आप किसी गरीब या जरूरतमंद को नए कपड़े दान करते हैं, तो इससे सामाजिक समरसता बढ़ती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3. तांबे या पीतल के बर्तन
रक्षाबंधन पर तांबे या पीतल के बर्तन दान करने से घर में वास्तु दोष कम होता है। पीतल सूर्य और गुरु का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे स्वास्थ्य और धन में वृद्धि होती है। इन धातुओं से बने बर्तन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें। इससे शनि और राहु जैसे नकारात्मक ग्रहों की शांति होती है।
4. घी, मिश्री और शहद
रक्षाबंधन के दिन मिश्री, घी और शहद का दान बहुत शुभ माना जाता है। ये चीजें शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ घर में सकारात्मकता भी लाती हैं। खासतौर पर मिश्री दान करने से वाणी दोष दूर होते हैं और पारिवारिक जीवन मधुर बनता है।
5. स्लिपर या चप्पल
राहु और केतु से संबंधित दोषों को शांत करने के लिए किसी गरीब को चप्पल या जूते दान करना शुभ होता है। रक्षाबंधन के दिन ये दान करने से जीवन में रुकावटें कम होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
6. काले तिल और सफेद चावल
वास्तु शास्त्र कहता है कि काले तिल और सफेद चावल का दान करने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रक्षाबंधन पर ये दान करना विशेष रूप से रक्षा कवच का काम करता है। इसे किसी साधु, ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को दें।












Click it and Unblock the Notifications