रोजाना प्रोटीन पाउडर लेने से शरीर में आएंगे कौनसे बदलाव? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आपने फिटनेस फ्रीक लोगों को अकसर प्रोटीन पाउडर का सेवन करते तो जरूर देखा होगा। ये लोग वर्कआउट के बाद अपनी मसल्स की रिकवरी करने के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन की जरूरत सभी को होती है। भले ही आप वर्कआउट करें या फिर ना करें।
जी हां! शरीर में प्रोटीन की कमी की वजह से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कई बार बिजी रहने की वजह से या अन्य तरह के खाद्य पदार्थों की वजह से लोग रोजाना का प्रोटीन इन्टेक पूरा नहीं कर पाते हैं। मगर प्रोटीन पाउडर एक ऐसा ऑप्शन है, जो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकता है।

अकसर डॉक्टर्स भी ऐसे लोगों को प्रोटीन पाउडर रिकमेंड करते हैं, जो किसी वजह से अपने शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में प्रोटीन पाउडर एक शानदार विकल्प बन जाता है। इसे लेना भी काफी आसान होता है और ये आपके शरीर के प्रोटीन की कमी को काफी हद तक पूरा भी कर देता है।
आपको हर रोज कितने प्रोटीन की जरूरत होती है, ये आपके बॉडी वेट और खान-पान पर भी निर्भर करता है। ऐसा कहा जाता है कि सिंपल लाइफस्टाइल वाले लोगों को भी अपने वजन का 0.8 ग्राम प्रोटीन तो लेना ही चाहिए।
रजिस्टर्ड डाइट एक्सपर्ट एरिक बस्टिलो का कहना है कि प्रोटीन पाउडर से शरीर में प्रोटीन की मात्रा अच्छी खासी बढ़ जाती है। ऐसे में ये काफी अच्छा तरीका है। कई बार लोग वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए प्रोटीन नहीं लेते। अगर ये लोग प्रोटीन पाउडर लें, तो ये तुरंत मसल रिकवरी करेगा।
वे कहते हैं कि हर दिन प्रोटीन लेना सेफ है। ये डेयरी, सोया, मटर, चावल और अंडे से बनता है। जरूरी नही्ं है कि आप वर्कआउट करें तभी प्रोटीन पाउडर लें। ये सिर्फ एक सप्लीमेंट है। ऐसे में अगर आप खाने से पर्याप्त प्रोटीन ना ले पाएं तो आप सप्लीमेंट ले सकते हैं।
बताते चलें कि शरीर के लिए प्रोटीन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि ये मुख्य ऊर्जा स्रोत नहीं होता है, बल्कि ये मसल्स, टिश्यू और शरीर को बनाने में अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन के बिना शरीर के काफी सारे काम रुक जाते हैं।
व्यक्तिगत प्रोटीन की आवश्यकता व्यक्ति की उम्र, लाइफस्टाइल और उपलब्ध संसाधनों पर निर्भर करती है। सामान्यत: प्रति दिन व्यक्ति को अपने वजन के हिसाब से प्रोटीन लेना चाहिए। आमतौर पर माना जाता है कि एक व्यक्ति को लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन प्रतिदिन लेना चाहिए।
हालांकि अगर आप फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करते हैं या फिर मसल्स बिल्डिंग पर ध्यान दे रहे हैं तो प्रोटीन की मात्रा शरीर को कुछ ज्यादा चाहिए होती है। ऐसे में आप अपने ट्रेनर या फिर किसी हेल्थकेयर एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications