Promise Day 2026 Wishes: 'वादा रहा सनम होंगे जुदा ना हम', पार्टनर के भेजें प्यार भरे संदेश
Promise Day 2026 Wishes: वो प्यार ही क्या, जिसमें ना वादे हों, ना कसमें हों... इसलिए तो आज का दिन यानी कि 'प्रॉमिस डे' बनाया गया है। वैलेंटाइन वीक का आज 5वां दिन है जो कि वादों के नाम पर है। प्रॉमिस डे का मतलब है अपने प्रिय व्यक्ति से ऐसे वादे करना, जिन्हें हम निभा सकें। यह दिन यह सिखाता है कि प्यार सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म और प्रतिबद्धता से साबित होता है।
इस दिन को आप भी बहुत खास बना सकते हैं, सुंदर-सुंदर संदेशों के जरिए, आज अपने पार्टनर से वो कहिए जो अभी तक कह नहीं पाए। यहां हम लाए आपके लिए सुंदर संदेश जो आप अपनों को भेज सकते हैं....

- मैं वादा करता हूं कि मैं तुम्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दूंगा', हैप्पी प्रॉमिस डे।
- मैं तुम्हारी खुशियों का और तुम्हारे सपनों का हमेशा सम्मान करूंगा', हैप्पी प्रॉमिस डे।
- चाहे समय कितना भी कठिन क्यों न हो, मेरा हाथ हमेशा तुम्हारे हाथ में होगा।' , हैप्पी प्रॉमिस डे।
- मैं हर दिन कल से ज्यादा तुम्हें प्यार करने का वादा करता हूं', हैप्पी प्रॉमिस डे।
- आज वादा करता हूं कि तुम्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दूंगा, हैप्पी प्रॉमिस डे।
- तुम्हारा साथ मेरी सबसे खूबसूरत जिम्मेदारी है इसे निभाने का वादा है, , हैप्पी प्रॉमिस डे।
Promise Day 2026:'हर सुबह तुम्हारी खुशी की दुआ करूंगा'
- प्यार सिर्फ शब्दों से नहीं, वादों से मजबूत होता है, Happy Promise Day
- हर सुबह तुम्हारी खुशी की दुआ करूंगा, ये मेरा वादा है, Happy Promise Day
- मैं वादा करता हूं कि तुम्हारे हर सपने में तुम्हारा साथ दूंगा, हैप्पी वाला प्रॉमिस डे।
- चाहे दुनिया साथ दे या न दे,मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। हैप्पी वाला प्रॉमिस डे।
- 'तुम्हारी एक मुस्कान के लिए हजार वादे निभाने को तैयार हूं', हैप्पी वाला प्रॉमिस डे।
- 'मैं वादा करता हूँ कि दुनिया की हर मुश्किल में मेरा हाथ तुम्हारे हाथ में होगा। मैं तुम्हें कभी अकेला नहीं छोड़ूंगा।'
- 'चाहे वक्त बदले या हालात, मैं वादा करता हूँ कि तुम्हारे प्रति मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा'
Promise Day 2026: 'मैं तुम्हें कभी रोने नहीं दूंगा'
- 'बातें तो हर कोई कर लेता है, पर मैं तुमसे वो वादा करता हूँ जिसे मैं ताउम्र निभाऊंगा। तुम मेरी प्राथमिकता (priority) कल भी थी, आज भी हो और हमेशा रहोगी'
- 'प्रॉमिस डे पर मेरा बस एक ही वादा है- मैं तुम्हें कभी रोने नहीं दूंगा, और तुम्हारी मुस्कुराहट की वजह हमेशा मैं बनूंगा'
- 'मैं वादा करता हूँ कि मैं तुम्हारी हर बात को बिना किसी जजमेंट के सुनूँगा और हमेशा तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त बनकर रहूंगा।'
- 'रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं, भरोसे का भी होता है। मैं वादा करता हूँ कि तुम्हारा भरोसा मुझ पर कभी कम नहीं होने दूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications