Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parenting Tips: बच्‍चों में ऐसे डालें रीडिंग हैबिट, किताबों से कराएं दोस्ती, ये 4 टिप्स करेंगे मदद

Reading Habit Of Children: बच्‍चों के फिजिकल ग्रोथ के साथ साथ उनका मेंटल ग्रोथ भी बहुत जरूरी होता है। बच्चों के अच्छे विकास के लिए उनमें बचपन से ही रीडिंग हैबिट डालना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बुक पढ़ने से बच्चों ने सिर्फ ज्ञान प्राप्ता होगा बल्कि वह पॉजिटिव विचार वाले भी बनेंगे।

किताब पढ़ने से ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ, उनकी सोच और पर्सनैलिटी का भी सही तरीके से विकास होगा। ऐसे में बच्चों को रीडिंग हैबिट जरूर डलवानी चाहिए। किताब पढ़ने से बच्चों को ज्ञान और जानकारी मिलती है, जिससे उनका दिमाग खुलता है। साथ ही उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है। आइए आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चे में रीडिंग हैबिट डाल सकते हैं।

Reading Habit Of Children

पढ़ने की डेली हैबिट बनाएं
अगर आपको बच्चों के अंदर किताबों के लिए प्यार जगाना है तो इसके लिए आपको काफी कोशिश करनी होगी। आप रोजाना एक निश्चित समय पर उन्‍हें किताबें पढ़कर सुनाएं, कहानी-कविताएं भी पढ़ें। ऐसे में उनमें किताबों की समझ पैदा होने लगेगी और वो किताबों से दोस्‍ती करने लगेंगे।

बच्चों को पढ़ने का माहौल दें
बच्चों में किताबों में रुचि पैदा करने के लिए जरूरी नहीं कि आप उसके लिए घर पर लाइब्रेरी ही हो लेकिन अगर आप स्‍टडी के लिए एक कंफर्टेबल एरिया, पर्याप्‍त रोशनी और शांत माहौल देंगे तो उनका पढ़ने में मन लगा रहेगा।

किताबों से कराएं दोस्‍ती
बच्‍चों को किताबों के करीब लाएं, उन्‍हें किताबों की दुनिया में एक्‍सपोजर दें। इसके लिए आप उन्‍हें लाइब्रेरी ले जाएं, बुक शॉप ले जाएं और उन्‍हें अपने पसंद की बुक खुद चुनने का मौका दें। उन पर किताबें थोपें नहीं, बल्कि अपनी रुचि के अनुसार पसंदीदा किताब चुनें।

पढ़ाई को बनाएं मजेदार
किताबों के साथ आप कुछ मजेदार खेल या एक्टिविटीज भी जोड़ सकते हैं। पढ़ने के बाद उससे जुड़ी बातों पर बात करना, संबंधित आर्ट और क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स बनाना या उन जगहों पर जाना भी बच्चों को अच्छा लग सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+