खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 5 काम, हेल्थ को होगा नुकसान, गंभीर रूप से होंगे बीमार

Food Habits: खाना खाने के बाद हमारी कुछ ऐसी खराब आदतें होती हैं, जिसकी वजह से न सिर्फ हमारा वजन बढ़ता है बल्‍कि, पाचन तंत्र पर भी खराब असर पड़ता है। खाना खाने के बाद कुछ आदतों को टालने से मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है। खाना खाने के बाद की खराब आदतें कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनती हैं। ऐसे में आपको पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो आदतें जो खाना खाने के बाद नहीं करनी चाहिए।

खाना खाने के बाद चाय-कॉफी पीने से बचें
खाना खाने के बाद चाय-कॉफी पीने का मन बहुत से लोगों का करता है लेकिन आपको बता दें कि खाना खाने के तुंरत बाद चाय-कॉफी पीना हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। खाना खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी पीने से पेट गड़बड़ हो सकता है। साथ ही गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा खाना खाने के बाद चाय-कॉफी पीने से वजन भी बढ़ता है। ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद चाय याफिर कॉफी का सेवन न करें।

tea

लंच या डिनर के तुरंत बाद ज्यादा पानी न पिएं
खाने के तुरंत बाद ज्यादा मात्रा में पानी पीने से पेट का एसिड पतला होकर आपकी पाचन प्रक्रिया पर प्रभाव डालता है। ऐसे में आपको पेट फूलने की समसाय हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र पर भी इसका असर पड़ता है। खाना खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।

खाना खाने के बाद एक्‍सरसाइज करना
खाने के तुरंत बाद किसी भी प्रकार की शारीरिक एक्टिविटी में शामिल नहीं होना चाहिए। खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करने से भी बचना चाहिए। दरअसल खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करने से आपका शरीर पाचन अंगों की जगह उन मांसपेशियों की ओर रक्त के प्रवाह को बढ़ा देता है, जिनका इस्‍तेमाल वर्कआउट करने में लग रहा है। इससे पेट में परेशानी, ऐंठन और आलस की समस्या हो जाती है।

खाना खाने के बाद बेड पर न लेटें
खाना खाने के तुरंत बाद बेड पर लेट जाना बहुत बुरी आदत है। ऐसा करने से सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटा टहलना चाहिए ताकि खाना सही से पच सके।

खाने के बाद मुंह की सफाई न करना
खाने के बाद अगर आप अपने दांतों और मुंह की सफाई नहीं करते हैं तो इससे आपको ओरल हेल्थ की परेशानियां हो सकती हैं। खाना खाने के बाद मुंह न धोने से आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+