कहीं आपकी रसोई में भी तो नहीं है नकली सरसों तेल? इन 5 तरीकों से पता करें असली की पहचान

How To Check Mustard Oil: सरसों का तेल भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। हालांकि, अब बाजोर में नकली सरसों का तेल भी आने लग गया है। जो कि सेहत के लिहाज से काफी नुकसानदायक है।

बाजार में नकली तेल की भरमार है। ऐसे में हर किसी के लिए ये पता लगाना काफी मुश्किल है कि तेल असली है या फिर नकली। कहीं आपके तेल में भी मिलावट तो नहीं है ये पता लगाने के लिए कुछ टिप्स बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि तेल में मिलावट की पहचान कैसे करें।

Mustard Oil

1. गंध की जांच करें
सरसों का तेल असली होने पर इसकी गंध तेज और तीखी होती है। यदि तेल की गंध बहुत हल्की या बिना खुशबू की है, तो यह नकली हो सकता है।

2. रंग की जांच
असली सरसों का तेल गहरा पीला या सुनहरा होता है। अगर तेल का रंग बहुत हल्का या सफेद है, तो यह पूरी तरह से नकली है और इसे बिल्कुल भी अपने खाने के लिए इस्तेमाल ना करें।

3. स्वाद की जांच
अगर आप सरसों के तेल की पहचान करना चाहते हैं तो इसके लिए एक छोटी मात्रा में तेल को चखें। असली सरसों के तेल का स्वाद तीखा और कड़वा होता है, जबकि नकली तेल में यह स्वाद नहीं होता।

4. फ्रीज टेस्ट
कुछ समय के लिए सरसों के तेल को फ्रीज में रख दें। असली सरसों का तेल ठंडा होने पर भी ज्यादातर समय वैसा ही रहता है जैसे आपने उसे रखा था। लेकिन अगर आपका तेल नकली है तो फ्रिज में रखने के कुछ देर बार वो तेल ठोस हो सकता है।

5. तेल की शुद्धता
एक छोटी सी मात्रा में सरसों के तेल को एक चम्मच में डालें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। यदि तेल पानी के ऊपर अलग हो जाता है, तो यह असली है। यदि दोनों मिलकर एक हो जाते हैं, तो यह नकली हो सकता है।

सरसों का तेल असली है या नकली, यह पहचानना बहुत जरूरी है। अगर ऊपर बताए गए इन तरीकों का पालन करते हैं तो आप आसानी से असली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। हमेशा सही जानकारी और सही ब्रांड का ही तेल खरीदें। इससे न केवल आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि आप धोखाधड़ी से भी बच सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+