Dandiya Nights 2025 Noida: दोस्तों-परिवार के साथ नवरात्रि का जश्न, नोएडा की 5 डांडिया नाइट्स ना करें मिस!
Dandiya Nights 2025 Noida: नवरात्रि का समय आते ही नोएडा की गलियां और मैदान रंग-बिरंगे डांडिया और गरबा की रातों से जगमगाने लगते हैं। इस दौरान शहर में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ नाच-गाने और झूले-डांडिया का आनंद लेने पहुंचते हैं। डांडिया नाइट्स सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि यह खुशियों, संगीत और नृत्य का जश्न भी हैं।
अगर आप भी नवरात्रि में नोएडा की खास डांडिया नाइट्स का मजा लेना चाहते हैं, तो यह समय सबसे सही है। इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहाँ आप दोस्तों और परिवार के साथ रौनक, मस्ती और भक्ति का अनुभव कर सकते हैं।

डांडिया कहां का डांस है?
डांडिया एक पारंपरिक भारतीय नृत्य है, जो खासकर गुजरात में बहुत प्रसिद्ध है। ये नृत्य खासकर नवरात्रि के दौरान किया जाता है। इसे डांडिया रास भी कहा जाता है, जिसमें पुरुष और महिलाएं लकड़ी की छड़ियों (डांडिया स्टिक) की मदद से ताल से ताल मिलाकर नाचते हैं।
यह नृत्य खुशी, उत्साह और भक्ति का प्रतीक माना जाता है, और इसे आमतौर पर रंग-बिरंगे परिधान पहनकर, चमकदार गहनों और संगीत के साथ किया जाता है। डांडिया रातें नाईट दोस्तों और परिवार के लिए मस्ती, संगीत और नृत्य का शानदार अनुभव लेकर आती हैं।
Shardiya Navratri 2025: नोएडा की डांडिया नाइट्स
1.डांडिया धमाल (Dandiya Dhamal)
तारीख: 27-28 सितंबर
लोकेशन: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी केंद्र, सेक्टर 62, नोएडा
ये भी पढ़ें: Subho Mahalya 2025: महालय पर मां दुर्गा के स्वागत में गूंज रहे भक्ति के धुन, क्या है इसका महत्व और परंपरा?
2.डचमैन पोर्ट्ज - गरबा नाइट (Dutchman Portz - Garba Night)
तारीख: 27-28 सितंबर
लोकेशन: चौथी मंजिल, स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल, सेक्टर 75, नोएडा
3.रॉक एन ढोल शुभारंभ (Rock & Dhol Shubharambh)
तारीख: 27-28 सितंबर
लोकेशन: गौर सिटी स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा
4.मोइरे कैफे लाउंज एंड बार - डांडिया नाइट (Moire Cafe Lounge & Bar - Dandiya Night)
तारीख: 27-30 सितंबर
लोकेशन: मोइरे कैफ़े लाउंज एंड बार, गार्डन्स गैलेरिया मॉल, सेक्टर 38ए, नोएडा
5.लिवरनासिया - डांडिया नाइट (Livernasia - Dandiya Night)
तारीख: 26 सितंबर-1 अक्टूबर
लोकेशन: लिवरनेसिया, गार्डन गैलेरिया मॉल, सेक्टर 38ए, नोएडा












Click it and Unblock the Notifications