सुबह आंख खुलते ही करने लगते हैं फोन का इस्तेमाल, तो आज ही हो जाएं सावधान, शरीर के लिए है बेहद खतरनाक
Impact Of Mobile Use: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है हर कोई आमतौर पर अपना फोन चेक करता रहता है। लेकिन कई बार फोन का ज्यादा करना एक लत की तरह हो जाता है। सुबह शाम हर वक्त फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना भी नुकसानदायक है।
अक्सर हम जब भी सुबह उठते हैं तो सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं। हर दूसरे शख्स को अब इसकी लत लग चुकी है। अगर आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं तो आज ही सावधान हो जाएं क्योंकि बेहद खतरनाक है।

अगर सुबह उठते ही या फिर सोने से पहले हम लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब सुबह उठते ही फोन चेक करते हैं तो उसमें तमाम तरह की नोटिफिकेशन होती है। कभी काम को लेकर कोई ऐसा मैसेज आ जाता है जिससे आप अचानक तनाव में आ जाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया और कई तरह की सूचनाएं मिलने से तनाव वाला माहौल बन सकता है।
अगर आप सुबह आंख खुलते ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल सबसे पहले करते हैं तो इसका गहरा असर सबसे पहले आपकी आंखों पर पड़ता है। इसके अलावा ये शरीर के लिए भी नुकसानदायक है। इससे मैटाबोलिज्म प्रभावित होता है और कई बार सिरदर्द भी होने लगता है। अगर ज्यादा देर तक फोन का इस्तेमाल करेंगे तो माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है।
कई बार ऐसा भी होता है कि सुबह उठते ही जब हम अपनी मेल या नोटिफिकेशन चेक कर रहे होते हैं। तब हम बीते दिनों के बारे में सोचने लगते हैं। जबकि हमें अपने वर्तमान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसलिए हमेशा डॉक्टर्स सुझाव देते हैं कि सुबह उठते ही मेडिटेशन और योगा करना चाहिए। इससे आपके मन और दिमाग को शांति मिलेगी। कोशिश करें कि सुबह उठते ही फोन का प्रयोग कम करें।












Click it and Unblock the Notifications