Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Money Plant: घर की इन जगहों पर रखें मनी प्लांट, होगी धन की वर्षा, बदल जाएगी किस्मत

Money Plant Placement: मनी प्लांट का नाम सुनते ही मन में एक ही बात आती है और वो 'पैसा' है। ये कोई संयोग नहीं है क्योंकि मनी प्लांट को वास्तु और फेंगशुई में समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है मनी प्लांट
हरे-भरे पत्तों वाला ये पौधा न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है, बल्कि आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट को घर में सही जगह पर लगाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

money plant

धन और सौभाग्य को करता है आकर्षित

-मनी प्लांट सिर्फ एक सजावटी पौधा नहीं, बल्कि एक ऊर्जा स्रोत है जो आपके घर में धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है। बस जरूरत है इसे सही दिशा और स्थान पर लगाने की। ऐसे में आज ही अपने घर में मनी प्लांट को सजाएं और अपनी लाइफस्टाइल में हरियाली और समृद्धि दोनों लाएं।

-आइए आपको बताते हैं मनी प्लांट को घर की किन जगहों पर रखने से धन की वर्षा हो सकती है और साथ ही आपका जीवन भी सुख-समृद्धि से भर सकता है।

घर के इन कोनों पर लगाएं मनी प्लांट

1. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा (South-East Direction)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को आग की दिशा (अग्नि कोण) माना जाता है और ये दिशा धन और समृद्धि से सीधा जुड़ी होती है। अगर आप मनी प्लांट को इस दिशा में रखते हैं तो ये आपकी इनकम को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। साथ ही ये निवेश और सेविंग्स में भी मदद करता है।

2. ड्राइंग रूम में प्रवेश द्वार के पास

मनी प्लांट को अगर आप अपने ड्राइंग रूम के प्रवेश द्वार के पास रखते हैं, तो ये नेगेटिव एनर्जी को अंदर आने से रोकता है और पॉजिटिव वाइब्स को बढ़ाता है। इससे घर का माहौल भी फ्रेश और ऊर्जावान बना रहता है। खासतौर पर अगर आप वाइन बॉटल या कांच की बोतल में इसे लगाते हैं, तो ये स्टाइल स्टेटमेंट भी बन जाता है।

3. बेडरूम में सही दिशा में लगाएं

अगर आप अपने बेडरूम में मनी प्लांट लगाना चाहते हैं, तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। इससे दांपत्य जीवन में प्यार और तालमेल बढ़ता है। हालांकि, इसे कभी भी सिर के ठीक ऊपर या बेड के पास दक्षिण दिशा में न रखें, इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है।

4. बालकनी या खिड़की के पास

मनी प्लांट को बालकनी या खिड़की के पास रखने से पौधा प्राकृतिक रोशनी पाता है और तेजी से बढ़ता है। हरियाली का सीधा संबंध मानसिक शांति और सौभाग्य से है। बढ़ता हुआ पौधा आपके आर्थिक ग्राफ को भी ऊपर ले जाने का संकेत होता है।

5. ऑफिस टेबल या स्टडी डेस्क पर

अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं या घर पर एक ऑफिस स्पेस बना रखा है, तो वहां भी मनी प्लांट रखें। इससे कंसंट्रेशन बढ़ता है, काम में फोकस बना रहता है और आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलते हैं। छोटे कांच के पॉट में रखा मनी प्लांट ऑफिस डेस्क की शोभा भी बढ़ाता है।

मनी प्लांट को कभी भी सूखने न दें। सूखे पत्ते नेगेटिव एनर्जी लाते हैं। इसे कभी भी जमीन पर न रखें, हमेशा थोड़ा ऊंचा स्थान चुनें। इसके अलावा घर के नैऋत्य (South-West) कोने में कभी मनी प्लांट न लगाएं, इससे धन हानि हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+