Met Gala 2024: अरबों की मालकिन सुधा रेड्डी ने पहनी ये खास ड्रेस, 180 कैरेट के डायमंड नेकलेस ने उड़ाए होश

Met Gala 2024 Sudha Reddy: भारतीय बिजनेसवुमेन और उद्यमी सुधा रेड्डी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सुधा रेड्डी ने मेट गाला 2024 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। इससे पहले वह साल 2021 में भी मेट गाला इवेंट में नजर आई थीं। वहीं इस बार मेट गाला 2024 में उन्होंने फाल्गुनी शेन पीकॉक की कस्टमाइज्ड डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।

मेट गाला 2024 में सुधा रेड्डी की खास ड्रेस
मेट गाला इवेंट में सुधा रेड्डी की उपस्थिति ने उन्हें एक वैश्विक फैशन आइकॉन के रूप में स्थापित किया है। वहीं उनकी खास ड्रेस और लुक ने मेट गाला 2024 की थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' को बहुत अच्छी तरह से दर्शाया है।

sudha reddy

तरुण तहलियानी द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस
आपको बता दें कि सुधा रेड्डी ने जैसे ही न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में एंट्री की तो सभी की निगाहें उनकी खूबसूरत ड्रेस पर जा टिकी थीं। इस ड्रेस को उन्होंने खासतौर पर इस इवेंट के लिए ही डिजाइन करवाया था। जानकारी के अनुसार सुधा रेड्डी ने फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को पहनकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

कोर्सेट ब्लाउज का शानदार लुक
ये ड्रेस सुधा रेड्डी पर बहुत ही अच्छी लग रही थी। उनकी ड्रेस पर की गई कढ़ाई एक बेहतरीन शिल्प कौशल को दर्शा रही थी। सुधा का कोर्सेट ब्लाउज बेहद शानदार लग रहा था और सुंदर केप ने उनके लुक में चार चांद लगाया था। फिट से लेकर फ्लेयर तक ये ड्रेस उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट थी।

सुधा रेड्डी के गले में था हीरों का नेकलेस
आपको बता दें कि सुधा रेड्डी ने मेट गाला 2024 में जो खास ड्रेस पहनी थी उसकी कीमत करीब 10 मिलियन अमरीकी डालर है। उन्होंने अपने लुक को एक शानदार नेकलेस के साथ पूरा किया था जिसमें कुल 180 कैरेट के 30 सॉलिटेयर हीरे लगे हुए थे। ये नेकलेस उन पर काफी ग्लैमरस लग रहा था और उनके लुक को आकर्षक भी बना रहा था।

2 हीरे की सॉलिटेयर अंगूठियां
'अमोरे एटर्नो' नेकलेस के साथ, उन्होंने 2 हीरे की सॉलिटेयर अंगूठियां भी पहनी थीं जिनकी कीमत लगभग 20 मिलियन डॉलर थी। मोटे हीरे के स्टड लुक के साथ वह बहुत अच्छे लग रहे थे। इसके अलावा सुधा रेड्डी के हाथ में विंटेज चैनल बैग भी मौजूद था। 40 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत वाला ये बैग उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था।

न्यूड मेकअप और स्वारोवस्की नेल स्टड
मेकअप के मामले में सुधा रेड्डी ने आंखों में मस्कारा लगाते हुए न्यूड लिप शेड के साथ काफी मिनिमल बेस को चुना था। उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था जो कि उनके लुक के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। स्वारोवस्की नेल स्टड ने भी उनकी खूबसूरती को काफी बढ़ा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+