Mental Health: ऑफिस के तनाव को कम करेंगे ये 8 टिप्स, मेंटल हेल्थ में भी होगा सुधार
Mental Health: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण ने फेमस कंपनी एल एंड टी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के एक बयान पर अपना गुस्सा निकाला है। एक्ट्रेस ने चेयरमैन पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की है।
एसएन सुब्रह्मण्यन का विवादित बयान
आपको बता दें कि हाल ही में एल एंड टी कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा था कि कर्मचारियों को रविवार के दिन भी काम करना चाहिए। सुब्रह्मण्यन का कहना था कि कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। इसी बयान को सुनकर पर दीपिका पादुकोण भड़क उठी हैं।

एसएन सुब्रह्मण्यन पर भड़कीं दीपिका पादुकोण
ऐसे में दीपिका पादुकोण ने एसएन सुब्रह्मण्यन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पत्रकार फैज डिसूजा का पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा है- ऐसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के मुंह से इस तरह का बयान चौंकाने वाला है। मेंटल हेल्थ भी मायने रखता है।
कामकाजी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बना तनाव
-आपको बता दें कि तनाव आजकल की कामकाजी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है, जो कर्मचारियों की लाइफ और प्रोडक्टिविटी पर बहुत गहरा असर कर रहा है। जब एम्प्लॉइज के ऊपर तनाव का बोझ बढ़ता है, तो वो किसी न किसी बहाने काम पर जाना अवॉयड करने लगते हैं, जरूरी काम को भी टालने लगते हैं और कई बार तो गुस्से में नौकरी छोड़ भी देते हैं।
-ऐसे में कंपनी या ऑफिस को चाहिए कि वो अपने कर्मचारियों के तनाव को दूर करने के तरीके ढूंढें और उन पर सही तरीके से काम करें। हाल ही में एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि काम से होने वाला तनाव, कर्मचारियों में चिंता और डिप्रेशन की सबसे बड़ी वजह बन रहा है। तनाव भारतीय आबादी के तकरीबन एक चौथाई हिस्से को प्रभावित कर रहा है।
-ऐसे में ऑफिस में एक ऐसा माहौल बनाया जा सकता है जहां काम करना बेहद आसान सा लगने लगे और कर्मचारियों को कोई तनाव महसूस न हो। ऐसे में इन टिप्स को अपनाकर कर्मचारियों के मेंटल हेल्थ को स्ट्रॉन्ग रखा जा सकता है।
ऑफिस में तनाव को कम कर मेंटल हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए अपनाएं ये 8 टिप्स
ऑफिस में बनाएं खुशनुमा माहौल
तनाव को कम करने में, काम का माहौल एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में ऑफिस में कंफर्टेबल फर्नीचर, अच्छी लाइटिंग और उपयुक्त तापमान प्रदान करें जिससे एक आरामदायक काम का माहौल बन सके। इसके अलावा, एक स्वच्छ और व्यवस्थित जगह भी कर्मचारियों को अधिक सहज महसूस कराती है।
छोटे-छोटे ब्रेक लेने को बढ़ावा देना
कर्मचारियों को पूरे दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लेने दें। इससे तनाव के स्तर को कम करने और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कर्मचारियों को ब्रेक रूम देकर, लंचटाइम में थोड़ा घूमने या कुछ ग्रुप एक्टिविटीज का आयोजन करके माहौल को अच्छा बनाया जा सकता है।
काम करने के तरीकों में सुधार
काम में लचीलापन होने से कर्मचारी अपने काम और अपने व्यक्तिगत जीवन को एक साथ बड़ी ही आसानी से बैलेंस कर सकता है। नियोक्ता कर्मचारियों को उनके हिसाब से काम के शेड्यूल, घर से काम करने के विकल्प या अपने काम को बांटने के अवसर प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में तनाव कम होता है।
कर्मचारियों को मेंटल हेल्थ हेल्प प्रदान करें
ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है जिसमें अच्छे मेंटल हेल्थ को लेकर किसी एक्सपर्ट के साथ चर्चा हो सके। कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करनी चाहिए। कर्मचारियों की चिंता और डिप्रेशन से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए कुछ खास इवेंट्स का आयोजन करें।
तनाव को दूर रखने के तरीके सिखाए जाएं
नियोक्ता कर्मचारियों के लिए ऐसी ट्रेनिंग का आयोजन कर सकते हैं जिनमें उन्हें तनाव से बचने के तरीके सिखाए जाएं। ऐसी ट्रेनिंग से कर्मचारियों को सिखाया जाए कि तनाव किस प्रकार के हो सकते हैं और तनाव से कैसे प्रभावी ढंग से बचा जा सकता है।
कर्मचारियों को उनके अच्छे काम के लिए पुरस्कार दें
कंपनी कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित कर सकते हैं। ये सम्मान बोनस, प्रमोशन या सार्वजनिक मान्यता के रूप में हो सकता है। इस सम्मान के जरिए कर्मचारियों में आत्म-सम्मान को बढ़ा सकते हैं और उनके तनाव के स्तर को कम कर सकते हैं।
पॉजिटिव माहौल को बढ़ावा दें
एक पॉजिटिव माहौल प्रदान करके कर्मचारियों में समर्थन की भावना को बढ़ावा दे सकते हैं और उनके तनाव के स्तर को कम कर सकते हैं। नियोक्ता एक सकारात्मक माहौल कई तरीकों से पैदा कर सकता है, जैसे- टीमवर्क को बढ़ावा देकर, खुले संचार को प्रोत्साहित करके और कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देकर।
सेहततमंद स्नैक्स और पेय पदार्थ प्रदान करें
सेहतमंद स्नैक्स और पेय पदार्थ प्रदान करके कर्मचारियों के ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और उनके तनाव को कम करने में मदद मिलती है। नियोक्ता कई तरह के हेल्दी स्नैक्स और ड्रिंक्स प्रदान कर सकते हैं, जैसे फ्रेश फ्रूट्स, सलाद, सब्जियां और हॉट एंड कोल्ड वेबेरेजेस।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications