40 के बाद स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाने के लिए जरूर करें ये 6 काम, देखते रह जाएंगे लोग
Glowing Skin After 40: उम्र बढ़ने के साथ ही स्किन पर एजिंग के लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। स्किन अपनी चमक अपने आप खोने लगती है और चेहरे पर रिंकल बढ़ने लगते हैं। हालांकि कई लोगों की स्किन उम्र से पहले एजिंग की शिकार हो जाती है, जबकि कुछ लोग अधिक उम्र में भी यंग नजर आते हैं। इसकी वजह हेल्दी डाइट, लाइफस्टाइल और सही तरीके से स्किन केयर करना हो सकता है। अगर आप भी 40 की उम्र में यंग दिखना चाहते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।
तेज धूप से बचें
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब सूरज की यूवी किरणें स्किन पर पड़ती हैं तो फोटोएजिंग की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में दोपहर की तेज धूप से खुद को बचाएं, स्किन को ढक कर रखें, सनग्लासेस का इस्तेमाल करें और बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

रोज मॉइश्चराइजर लगाएं
उम्र बढ़ने के साथ साथ स्किन अपनी नमी खोने लगती है। नमी के गायब होने से चेहरे पर रिंकल बनने लगते हैं। ऐसे में रोज अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें और ड्राइनेस से बचाएं। स्किन को हाईड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं।
स्किन की सफाई जरूरी
स्किन को साफ रखना बहुत जरूरी होता है। स्किन को दिन में दो बार जरूर साफ करें। इसके लिए गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। वहीं साबुन की जगह माइल्ड सोप या फेशवॉश का इस्तेमाल करें। स्किन को बार-बार स्क्रब न करें।
स्मोकिंग करने से बचें
तम्बाकू और सिगरेट का सेवन करने से स्किन का नैचुरल ग्लो अपने आप खत्म होने लगता है। अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद टॉक्सिन तत्व स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ये स्किन पर रिंकल की वजह बनते हैं। ऐसे में तम्बाकू और सिगरेट के सेवन से बचें।
हेल्दी डाइट अपनाएं
हेल्दी डाइट से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि स्किन पर भी चमक आती है। ऐसे में 40 की उम्र के बाद स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। अपने डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, प्रोटीन, हेल्दी फैट मौजूद हों।
अच्छी नींद लें
दिनभर काम करने के बाद रात को भरपूर नींद लेना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। अच्छी नींद से शरीर के साथ साथ स्किन भी चमकती रहती है। जब हम सोते हैं तो उस समय बॉडी रिफ्रेश होती है और कई चीजों की रिकवरी भी होती है। एक अच्छी नींद के बाद स्किन भी ग्लोइंग नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications