Lipstick Hacks: पूरे दिन टिका रहे आपका लिपस्टिक तो फॉलो करें ये 8 टिप्स, खूबसूरती में लगेगा चार-चांद

Lipstick Hacks: हर लड़की चाहती है कि उसकी लिपस्टिक पूरे दिन टिकी रहे और बार-बार टचअप की जरूरत न पड़े लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कुछ घंटों बाद लिपस्टिक फीकी पड़ जाती है, खाने या पीने के बाद निकल जाती है या फिर होंठों पर पैच बन जाता है।

होंठों पर ऐसे टिकी रहेगी लिपस्टिक
लिपस्टिक को पूरे दिन टिकाए रखना किसी आर्ट से कम नहीं है लेकिन थोड़ी-सी सावधानी और सही तरीके से लगाएंगे तो ये मुमकिन है। याद रखें, क्लीन लिप्स, सही बेस, लिप लाइनर और डबल कोटिंग, ये चार कदम आपकी लिपस्टिक को पूरे दिन बेदाग बनाए रखेंगे। अब चाहे आप ऑफिस में हों, पार्टी या शादी में।

Lipstick Hacks

आज ही अपनाएं लिपस्टिक ब्यूटी हैक्स

अगर आप भी लिपस्टिक फीकी पड़ जाने की परेशानी से जूझ रही हैं तो अब चिंता छोड़िए। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान और असरदार ब्यूटी हैक्स जिनकी मदद से आपकी लिपस्टिक सुबह से शाम तक बिल्कुल परफेक्ट बनी रहेगी।

इन 8 स्टेप्स से बढ़ाएं अपने होंठों की खूबसूरती

1. एक्सफोलिएट करें होंठ

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट (Scrub) करना बेहद जरूरी है। अगर आपके होंठों पर डेड स्किन है तो लिपस्टिक स्मूद नहीं लगेगी और जल्दी निकल जाएगी। इसके लिए आप घर पर ही शुगर और हनी का स्क्रब बना सकती हैं। इसे हल्के हाथों से होंठों पर मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे होंठ मुलायम हो जाएंगे और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकेगी।

2. लिप बाम लगाएं और ब्लॉट करें

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर मॉइश्चराइजर या लिप बाम जरूर लगाएं ताकि वह हाइड्रेटेड रहें लेकिन ध्यान रखें कि लिप बाम ज्यादा ऑयली न हो। लगाने के बाद टिशू पेपर से हल्के हाथों से ब्लॉट करें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए। ये स्टेप लिपस्टिक को होंठों पर बेहतर तरीके से सेट होने में मदद करता है।

3. लिप प्राइमर या फाउंडेशन लगाएं

अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक पूरे दिन टिकी रहे तो लिप प्राइमर या थोड़ा-सा फाउंडेशन होंठों पर लगाएं। इससे लिपस्टिक का कलर और भी ब्राइट दिखेगा और ये होंठों पर लंबे समय तक सेट रहेगी।

4. लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा लिप लाइनर से अपने होंठों की आउटलाइन बनाएं। इससे न सिर्फ आपकी लिपस्टिक फैलने से बचेगी, बल्कि होंठों को परफेक्ट शेप भी मिलेगा। आप चाहें तो लिप लाइनर से पूरा लिप भी भर सकती हैं। ये एक बेस लेयर की तरह काम करता है, जिससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहती है।

5. लिपस्टिक की दो लेयर लगाएं

सिर्फ एक बार लिपस्टिक लगाने से ये जल्दी निकल जाती है। इसलिए पहली लेयर लगाने के बाद टिशू से ब्लॉट करें, फिर दूसरी लेयर लगाएं। ये तरीका लिपस्टिक को लॉक करने का काम करता है और आपको लंबे समय तक स्मज-फ्री लुक देता है।

6. सेटिंग पाउडर से करें लॉक

अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक वाकई पूरे दिन न हिले तो ये प्रोफेशनल टिप जरूर अपनाएं। टिशू को होंठों पर रखें और उसके ऊपर से ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर हल्के हाथों से लगाएं। इससे लिपस्टिक मैट फिनिश में सेट हो जाएगी और पूरे दिन टिकी रहेगी।

7. सही लिपस्टिक फॉर्मूला चुनें

हर लिपस्टिक का फॉर्मूला अलग होता है। अगर आपको लॉन्ग-लास्टिंग रिजल्ट चाहिए तो मैट या लिक्विड लिपस्टिक चुनें। ये होंठों पर जल्दी सेट हो जाती हैं और आसानी से ट्रांसफर नहीं होतीं। वहीं क्रीमी या ग्लॉसी लिपस्टिक जल्दी फैल जाती है और टिकती भी कम है।

8. खाने-पीने में बरतें सावधानी

खाने-पीने के दौरान बहुत ज्यादा ऑयली या ग्रेवी वाले फूड्स से बचें क्योंकि ऑयल आपकी लिपस्टिक को घोल देता है। स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें ताकि लिपस्टिक का कलर बना रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+