व्रत में आलू खाकर हो गए बोर, तो लौकी से ये 4 डिश बनाकर जरूर करें ट्राई, झटपट होगी तैयार
Lauki Recipe In Navratri: व्रत के दौरान लोग अक्सर विशेष प्रकार के पकवान का सेवन करते हैं। नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। ऐसे में आप लौकी खा सकते हैं। ये ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करती है। आज हम आपको व्रत में लौकी से बनाने वाली चार स्वादिष्ट चीजों के बारे में बताएंगे।
1. लौकी का हलवा
लौकी का हलवा व्रत के दौरान एक स्वादिष्ट मिठाई है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करें। फिर इसे घी में भूनें और उसमें बादाम, पिस्ता और चीनी मिलाएं। इसे अच्छे से पकने दें, और बीच बीच में चेक करते रहें। जब वो पक जाए तो ऊपर से कुछ मेवों से डालें। यह हलवा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है।

2. लौकी की सब्जी
लौकी की सब्जी व्रत के दौरान सबसे सरल और स्वास्थ्य के लिहाज से भी एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाने के लिए लौकी को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबालें। फिर उसमें जीरा, हरी मिर्च, और धनिया पत्ती डालकर मसालेदार बनाएँ। इसे सिंपल या कुट्टू के आटे की पूरी के साथ परोसें। यह खाने में हल्की और ताजगी देने वाली होती है।
3. लौकी का रायता
लौकी का रायता व्रत में एक ताज़गी भरा विकल्प है। इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई लौकी को पहले दही में मिलाएं और उसमें नमक, भुना हुआ जीरा, और हरी धनिया डालें। यह रायता आपके व्रत के खाने को और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बना देता है।
4. लौकी की चाट भी है ऑप्शन
लौकी की चाट एक अनोखा और मजेदार स्नैक है। इसके लिए आप कच्ची लौकी को कद्दूकस करके उसमें नींबू का रस, नमक, और काली मिर्च डालकर उसे अच्छे से मिलाएं। आप इसमें चाट मसाला और थोड़ी सी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। यह चाट न केवल कुरकुरी होती है, बल्कि ये खाने में काफी अच्छी लगेगी।
लौकी न केवल सेहत के लिए लाभकारी है, बल्कि इसे तैयार करने में भी बहुत कम समय लगता है। तो इस नवरात्रि अगर आप भी व्रत रखने वाले हैं तो इन व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। इससे पूरे दिन ताजगी और पेट भी भरा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications