Leap Day 2024: चार साल में एक बार फरवरी 29 दिन का होता है, इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति की किस्मत होती हैं च
Special February 29: इस वर्ष की फरवरी माह में पांच गुरूवार हैं। फरवरी माह की शुरुआत भी गुरूवार से हुआ था, और माह का अंत भी गुरूवार को ही होगा। चार साल में एक बार फरवरी 29 दिन का होता है। वैसे तो फरवरी 28 दिन के ही होतें हैं, लेकिन हर चार साल बाद फरवरी महीने में एक दिन बड जाता है यानि फरवरी 29 का हो जाता है। जिसे लीप डे कहा जाता हैं। ऐसा क्यों होता है इसका भी अपना एक तथ्य है। साथ ही हम बात करेंगें आज के दिन जन्म लेने वालें व्यक्तियों का स्वभाव और किस्मत कैसा होता हैं। इसमें खास बात ये है कि 29 फरवरी को जन्म लेने वालें व्यक्तियों की किस्मत बड़ी चमकदार होती हैं।

लीप ईयर व डे का इतिहास
लगभग 3000.45 ईसा पूर्ण में रोमन साम्राज्य हुआ करता था। इसके शासक जूलियर सीजर को लगा कि यह पहचानने का समय आ गया है कि सर्दी, गर्मी और बरसात तीनों अलग-अलग मौसम हैं। इसके आधार पर महीने होने चाहिए। उन्होंने 12 महीने 365 दिन का कलेंडर बनाया। कुछ दिन ठीक चला के बाद उन्हें फिर लगा कि पृथ्वी में वास्तव में प्रतिवर्ष 365 के बजाए 365.24 दिन होते यानी सूर्य के चारों ओर पृथ्वी को परिक्रमा में लगभग 365.25 दिन लगते हैं। जिसके बाद एक बार फिर कलेंडर में ज़रूरी बदलाव किये गए। इस बार सीजर ने मानव निर्मित और सौर कैलेंडर को फॉलो करने वाला एक ऐसा कैलेंडर बनाया, जिसमें हर चार साल में एक साल लीप ईयर आता हैं। इसी के साथ ही जूलियर सीजर को आधुनिक जनक घोषित कर दिया गया।
29 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का जन्म क्यों होता हैं खास ?
इस बार 29 फरवरी के दिन कई ग्रहों के अद्भुत संयोग बन रहे हैं। कुंभ राशि में सूर्य,शनि और बुध इन तीनों ग्रहों की युति हो रही है। गुरू ग्रह अपने मित्र मंगल की राशि में हैं। वहीं मकर राशि में मंगल और शुक्र की युति हो रही है, इस कारण 29 फरवरी 2024 के दिन जन्म लेने वालें बच्चों की जन्म राशि तुला रहेगी। 29 फरवरी को जन्म लेने वाले लोग लंबे समय तक युवा दिखते हैं, लेकिन स्वभाव से परिपक्व दिमाग वाले माने जाते हैं। इस दिन जन्म लेने वालों का स्वभाव इस तरह का होता हैं। इन्हें अक्सर अपने आस-पास के लोगों की मदद करने और उन्हें खुश रखने में खुशी मिलती है। ये लोग कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लेते हैं। ऐसे लोग प्यार करने वाले और स्पष्टवादी होते हैं।
आज का दिन उन लोगों के लिए बेहद स्पेशल है, जिन्हें चार साल में एक बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का मौका मिलता है। ऐसे लोंग बड़े भाग्य शाली होतें हैं। आइये जानते हैं देश के कुछ ऐसे मशहूर हस्तियों के बारे में
जिनका जन्मदिन 29 फरवरी यानी लीप ईयर को पड़ता हैं।
स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई का जन्म साल 1896 में 29 फरवरी को हुआ था।
ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय निशानेबाज प्रकाश नंजप्पा का जन्म 29 फरवरी 1976 को हुआ था।
भारत की प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना और कलाक्षेत्र की संस्थापक रुक्मिणी देवी का जन्म भी साल 1904 में 29 फरवरी को हुआ था।
भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रसिद्ध खिलाड़ी एडम सिनक्लेयर का जन्म लीप ईयर यानी कि 29 फरवरी को हुआ था।
मशहूर भारतीय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर का जन्म लीप डे यानी कि 29 फरवरी को आता है।
इसी के साथ ही हम आपको लीप ईयर से जुड़ी कुछ ऐसे तथ्य बताते है जो आपको नहीं पता, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक ऐसा परिवार का नाम दर्ज है जहां तीन पीढ़ियों का जन्म 29 फरवरी को हुआ था। आयरलैंड में पीटर एंथोनी का जन्म 1940 में, उनके बेटे पीटर एरिक का जन्म 1964 में, उनकी पोती बेथनी वेल्थ का जन्म 1996 में 29 फरवरी को लीप डे पर ही हुआ था।
ये भी पढ़िए, क्रिकेट के मैदान से बाहर मोहम्मद शमी का लाइफस्टाइल है स्टाइलिश, लग्जरी गाड़ियों का रखते हैं स्टॉक
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications