Hug Day 2025: वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को ऐसे लगाएं गले, 'हग डे' पर भेजें ये खास मैसेजेस
Hug Day 2025 Wishes in Hindi: वैलेंटाइन वीक के छठवे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं और एक दूसरे के साथ अपनी सारी बातें शेयर करते हैं।
12 फरवरी को मनाया जाता है हग डे
आपको बता दें कि प्यार करने वाले कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक किसी उत्सव से कम नहीं होता है। दुनिया भर के कपल्स इस वीक के हर एक दिन को स्पेशल बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते नजर आते हैं। इस बार 12 फरवरी 2025 को कपल्स हग डे मनाएंगे।

इस दिन कपल्स एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं
7 फरवरी को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। वहीं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ प्यार के इस पर्व का समापन होता है। हग डे पर प्रेमी जोड़े या फिर शादीशुदा कपल्स एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं और हग डे विश करते हैं।
हग करने को काफी अच्छा माना जाता है
-प्यार या खुशी जाहिर करने के लिए हग करने को काफी अच्छा माना जाता है। इससे न सिर्फ आपस में प्यार बढ़ता है, बल्कि इसका सेहत पर भी काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
-कपल्स हग करके एक-दूसरे से अपना प्यार ही जाहिर नहीं करते बल्कि ये एहसास भी दिलाते हैं कि उनके पार्टनर की उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत है।
-इस प्यारभरे एहसास को बयां करने के लिए आप हग डे पर अपने पार्टनर को खूबसूरत मैसेजेस भी भेज सकते हैं। इस अवसर पर आप अपने पार्टनर को विशेज, व्हॉट्सऐप मैसेजेस, शायरी, फेसबुक ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
हग डे पर अपने पार्टनर को भेजें ये खास मैसेजेस
जैसे रोमियो ने जुलिएट को,
जैसे लैला ने मजनू को,
जैसे हीर ने रांझा को,
गले लगाया था...
बस उसी तरह तुम भी मुझे गले से लगाओ
Happy Hug Day
मन ही मन करती हूं बातें,
दिल की हर एक बात कह जाती हूं,
एक बार तो ले लो बांहों में सजना
यही हर बार कहते-कहते रुक जाती हूं
Happy Hug Day
इतना ना तड़पाओ मेरे दिल को,
इतना ना सताओ मेरी बाहों को,
इतना ना छुपाओ अपने प्यार को,
आग तो दोनो तरफ लगी है...
आओ ले लो मुझे अपनी बाहों में...
Happy Hug Day
बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बांहों में अपनी सारा जहां भुलाते हो
Happy Hug Day
सुना है... हग डे पर,
अपने प्यार से गले मिलकर,
उसका हाल चाल पूछा जाता है,
तो आप कब आ रहे हो हमारा हाल पूछने
Happy Hug Day












Click it and Unblock the Notifications