Foods for Better sleep: अच्छी नींद के लिए रात को सोने से पहले खाएं ये चीजें, इन फूृड्स से करें परहेज

आजकल की भागदौड़ और बिजी लाइफ में लोगों को अकसर नींद से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं। कई लोगों में इंसोमनिया और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया जैसी कंडीशन भी देखने को मिलती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिनकी खानपान के चलते नींद पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि हम जो कुछ भी खा-पी रहे हैं, उसका नींद पर काफी गहरा असर होता है। ऐसे में अगर आप भी नींद से जुड़ी दिक्कत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जानें आखिर कैसे नींद में सुधार किया जा सकता है।

खानपान का नींद से गहरा संबंध होता है। ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि ऐसा क्या खाया जाए, जिससे आपको अच्छी नींद आए। बता दें कि फैटी फिश, कीवी, टार्ट चेरीज और बेरीज जैसे कुछ फूड हैं, जो आपको अच्छी नींद देने में सहायक होते हैं। इसके अलावा आप फाइबर रिच फूड जैसे कि बींस और ओटमील भी खा सकते हैं। साथ ही प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत भी ले सकते हैं, जैसे कि चिकन।

How to sleep well

बता दें कि मैग्नीशियम, विटामिन डी, आयरन, ओमेगा3 फैटी एसिड्स और मैंग्नीज से भरपूर चीजें भी अच्छी नींद लाने में सहायक होती हैं।

ये तो रही ऐसी चीजें, जो आपको अच्छी नींद में मदद करती हैं। मगर कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो आपको अवॉइड करनी चाहिए। आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

सैचुरेडेट फैट्स जैसे कि बर्गर, फ्राइस और प्रोसेस्ड फूड आपकी नींद को खराब कर सकते हैं।

वाइट ब्रेड और पास्ता ऐसी चीजें हैं, जो खाने के बाद जल्दी से मेटाबॉलाइज्ड हो जाती हैं, ऐसे में इनसे रात में भूख की वजह से आपकी नींद भी टूट सकती है।

अल्कोहॉल से दूरी बनाए रखनी चाहिए या फिर इसे कम मात्रा में लेना चाहिए। क्योंकि अकसर अल्कोहॉल पीने से आधी रात तक ही नींद आती है और कभी भी खुल जाती है।

रात के वक्त कैफीन से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि इनसे भी बहुत से लोगों की नींद खराब हो जाती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। ये किसी तरह से चिकित्सीय राय नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+