पसंदीदा ड्रेस में लग गए हल्दी के जिद्दी दाग, घर पर आसान तरीकों से करें साफ, मिनटों में होंगे गायब

Remove Cloth Stains: अक्सर हमारे कपड़ों में हल्दी या तेल के दाग लग जाते हैं जो कि बार-बार धोने से भी साफ नहीं होते। कई बार इस वजह से कपड़े का रंग भी उतरने लगता है। अगर आप भी अपने पसंदीदा कपड़ों में ऐसे दाग छुड़ाने की कोशिश में लगे हैं और वह तब भी नहीं हट रहा तो आज हम आपको उन टिप्स के बारे में बताएंगे जो कपड़ों से तेल और हल्दी के दाग गायब हो जाएंगे।

कपड़ों से तेल और हल्दी के दाग हटाने के आसान टिप्स

1. हैंड सैनिटाइजर
कपड़ों से अगर हल्दी और तेल के दाग हटाना चाहते हैं तो उस जगह हैंड सैनिटाइजर लगाएं और कुछ देर इसे रगड़ें। इससे आपके कपड़ों में लगे दाग तुरंत साफ हो जाएंगे। तो अपने पसंदीदा कपड़े या फिर ड्रेस से दाग हटाने की इस उपाय को जरूर करें।

haldi stains

2. कपड़े में लगाए सिरका
कपड़े में तेल और हल्दी का दाग हटाने के लिए सिरका मददगार होता है। आधा लीटर पानी के साथ केवल एक चम्मच सिरका मिलाए और उसके कुछ देर तक कपड़े को अच्छे से साफ करें। ध्यान रहे कि कपड़ा पहले से खराब ना हो। इस उपाय को करने के बाद आपके कपड़े से दाग कुछ ही देर में हट जाएगा।

3. बेकिंग सोडा और नींबू लगाएं
इसके अलावा आप कपड़े से दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। क्योंकि ये दाग कम करने में काफी मददगार होता है। कपड़े में जिस जगह दाग है वहां पहले बेकिंग सोडा डालें और उसके बाद नींबू का रस भी मिलाएं। फिर कपड़े को कुछ देर रगड़कर साफ करें और उसे पानी से धो दें। इस तरह के उपाय से आप आसानी से दाग साफ कर सकते हैं। बता दें कि कपड़े को धूप में सुखाने से भी दाग साफ हो जाते हैं क्योंकि सूरज की रोशनी इतनी ताकतवर होती है वह कई बार कपड़ों के रंग को भी फीका कर देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+