बिना एक्सरसाइज किये ऐसे घटाएं मोटापा... पेट की चर्बी हो जाएगी गायब, बस करना होगा ये काम

अकसर लोग अपनी पेट की चर्बी से काफी परेशान रहते हैं। कई लोग इसे घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं तो कई लोग अपनी डाइट में बदलाव करके पतली कमर हासिल करना चाहते हैं। कई लोगों को लटकी तोंद से छुटकारा तो पाना होता है मगर वे ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये खबर आप ही के लिए है।

जी हां! क्या आप जानते हैं कि बिना जिम में घंटों पसीना बहाए भी पेट की चर्बी घटाई जा सकती है? इसके लिए आपको कुछ नहीं बस एक छोटा सा काम करना होगा। वो छोटा सा काम क्या है, चलिये जानते हैं।

How to reduce belly fat

कैलिफोर्निया में स्थित गैस्ट्रोएंटालॉजिस्ट डॉक्टर पॉल चार तरह की ट्रिक्स बताते हैं, जिसके जरिये आप बिना स्ट्रिक्ट डाइट और हार्डकोर वर्कआउट के बिना भी अपने शरीर की चर्बी को गायब या फिर कम कर सकते हैं। उन्होंने इससे पहले बताया था कि अगर आप वर्कआउट करते हैं और अच्छी खासी डाइट भी फॉलो करते हैं तो आपको इसके डबल रिजल्ट मिलेंगे।

क्या कहते हैं डॉक्टर?
सबसे पहली और जरूरी चीज है नींद। डॉक्टर पॉल बताते हैं कि सात से आठ घंटे की नींद किसी भी हाल में लेनी ही लेनी है इससे कम तो बिल्कुल नहीं। अगर आप इतनी नींद लेते हैं तो आपकी भूख कंट्रोल में रहती है और आप नॉर्मल से 270 कैलोरी कम खाते हैं।

कैसे नींद में खलल डालता है मेलेटेनिन?
मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट से मेलेटेनिन रिलीज होता है, ऐसे में नींद खराब होती है। इसलिए आपको कम से कम फोन का इस्तेमाल करना है। मगर नींद 7-8 घंटे लेना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो आप ना चाहते हुए भी मोटापे को दावत दे रहे हैं।

शरीर के लिए जरूरी ओमेगा
दूसरी चीज है फैटी एसिड, जो ओमेगा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना 3 ग्राम ओमेगा लेते हैं तो आपका 7-8 ग्राम फैट अपने आप बर्न हो जाता है। इसके लिए आप अखरोट, मछली या फिर चिया सीड्स खा सकते हैं। तीनों में ही अच्छी खासी मात्रा में ओमेगा 2 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं।

गुड बैक्टीरिया करेंगे मदद
इसके बाद डॉक्टर बताते हैं कि हेल्दी बैक्टीरिया का पेट में होना बहुत जरूरी है। इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए गर्मी के दिनों में आप 2 ग्लास मट्ठा पी सकते हैं। इसमें जीरा पाउडर, अदरक और पुदीना मिला सकते हैं।

शरीर के लिए जरूरी सेलेनियम
इसके बाद नंबर आता है सेलेनियम का। सेलेनियम थायरॉइट को कंट्रोल रखता है। इसे रोजाना लेना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप नट्स, मछली, मशरूम, अंडे और दूध ले सकते हैं। दूध पीना बहुत जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+