Winter Skin Care: सर्दियों में इन 8 तरीकों से करें स्किन की देखभाल, मिनटों में फेस दिखेगा हेल्दी और ग्लोइंग
How To Protect Your Skin In Winter: सर्दियों का मौसम भले ही सुकून भरा लगता हो लेकिन ये आपकी त्वचा के लिए चुनौती बन सकता है। ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की आदत मिलकर आपकी स्किन की नैचुरल नमी को छीन लेती है।
सर्दियों का खास स्किन केयर रूटीन
ऐसे में रूखापन, जलन, खुजली और चेहरे की चमक में कमी साफ दिखने लगती है। सर्दियों के मौसम में आप अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव जरूर करें ताकि आपकी त्वचा विंटर सीजन में नरम, मुलायम और हेल्दी बनी रहे।

स्किन को मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और हाइड्रेशन की जरूरत
थोड़ी नियमितता और सही प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से सर्दियों में आराम से स्किन का ख्याल रखा जा सकता है। विंटर में स्किन को मॉइश्चराइज करना, सनस्क्रीन लगाना और हाइड्रेटेड रहना, ये तीन गोल्डन रूल्स जरूर याद रखें। ऐसे में ठंडी हवाओं के बीच भी आपकी त्वचा ग्लोइंग और सॉफ्ट बनी रहेगी।
सर्दियों में इन 8 तरीकों से करें स्किन की देखभाल
1. क्लिंजिंग करें लेकिन बहुत ज्यादा नहीं
सर्दियों में स्किन पहले से ही ड्राई रहती है। ऐसे में बार-बार चेहरा धोने या हार्श फेसवॉश के इस्तेमाल से बचें। दिन में दो बार हल्के, क्रीम-बेस्ड क्लिंजर या मॉइश्चराइजिंग फेसवॉश का इस्तेमाल करें। ये स्किन के नैचुरल ऑयल लेयर को बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
2. हाइड्रेशन बनाए रखना है सबसे जरूरी
ठंड में प्यास कम लगती है लेकिन शरीर को पानी की उतनी ही जरूरत होती है जितनी गर्मियों में। अगर अंदर से बॉडी डिहाइड्रेट होगी तो स्किन का ड्राय होना तय है। दिनभर में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। आप सर्दियों में नारियल पानी, सूप या ग्रीन टी जैसे हेल्दी लिक्विड्स भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. अच्छा मॉइश्चराइजर चुनें
सर्दियों में स्किन को एक्स्ट्रा केयर चाहिए। नहाने के तुरंत बाद जब स्किन हल्की गीली हो तब मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि नमी लॉक हो जाए।
-ऑयली स्किन वालों के लिए जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर।
-ड्राई स्किन वालों के लिए शिया बटर या हायल्यूरोनिक एसिड वाला क्रीम।
-सेंसिटिव स्किन के लिए फ्रेगरेंस-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक मॉइश्चराइजर।
4. सनस्क्रीन न भूलें
सर्दियों में धूप हल्की लगती है लेकिन UV किरणें उतनी ही नुकसानदायक रहती हैं। इसलिए रोजाना SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। इसे न सिर्फ चेहरे पर बल्कि गर्दन, हाथ और पैरों पर भी लगाना न भूलें।
5. गुनगुने पानी से नहाएं
गर्म पानी भले ही आराम देता हो लेकिन ये स्किन के नैचुरल ऑयल्स को हटा देता है। नहाने के लिए गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें और नहाने का समय 10 मिनट से ज्यादा न रखें। नहाने के बाद तुरंत बॉडी लोशन लगाएं ताकि नमी बरकरार रहे।
6. लिप्स और हैंड्स की करें खास देखभाल
सर्दियों में होंठ और हाथ सबसे पहले ड्राई होते हैं। दिनभर में कई बार लिप बाम लगाएं खासकर सोने से पहले। हाथों पर हर बार पानी लगाने के बाद हैंड क्रीम लगाना न भूलें।
7. हेल्दी डाइट से मिलेगा नैचुरल ग्लो
बाहरी देखभाल के साथ अंदरूनी पोषण भी जरूरी है। अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें जैसे बादाम, अखरोट, एवाकाडो, पालक और मौसमी फल शामिल करें। ये स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज रखते हैं और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाते हैं।
8. रात की स्किनकेयर को नजरअंदाज न करें
रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है इसलिए सोने से पहले फेस सीरम या नाइट क्रीम जरूर लगाएं। इससे सुबह उठने पर स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होगी।












Click it and Unblock the Notifications