Toxic Relationship: क्या आपका रिश्ता भी होने लगा टॉक्सिक? इन तरीकों से करें पहचान और पाएं छुटकारा

रिलेशनशिप में कई बार पार्टनर एक दूसरे के प्रति ऐसा व्यवहार करते हैं जो कि जड़ से आपके रिश्ते को खराब कर देता है। ऐसे में कोशिश करें कि वक्त रहते ऐसे रिश्ते से बाहर आ जाएं।

Red Flags In Relationship: हम कई बार ऐसे रिश्ते में जुड़े रहते हैं जिससे हमारी लाइफ में नकारात्मकता फैलाती है। ऐसे लोग हमें अपने प्रति जुड़ाव महसूस करने के बजाय जिंदगी को और ज्यादा खराब कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन सब चीजों को इग्नोर करने के बजाय उस रिश्ते को मजबूरन खींच रहे होते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी रिश्ते में फंस गए हैं तो और इससे बाहर निकलना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

टॉक्सिक रिश्ते की कैसे करें पहचान?
सबसे पहले आपको बता दें कि, अगर आप अपने रिलेशनशिप में कुछ ऐसी नेगेटिव चीजें नोटिस कर रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं की तो आपके लिए बेहद जरूरी है कि इसे पहचाने और तुरंत ऐसे रिश्ते को खत्म करें। क्योंकि अगर आपने ऐसे रिश्ते को सही समय पर सुधारा ना जाए तो जिंदगी बोझिल लगने लगती है। आइए जानते हैं कि टॉक्सिक रिश्‍ते के लक्षणों को और इसे किस तरह पहचानें।

toxic relationship
1. अगर आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं तो आपका पार्टनर किसी भी तरह से सपोर्ट नहीं करेगी। बल्कि हमेशा आपको नीचा दिखाएगा।
2. अगर आपका पार्टनर हल्के में ले रहा है या फिर पूरी तरह से इग्नोर करता है तो समझ जाइए कि ये सिर्फ टॉक्सिक रिलेशनशिप है।
3. अगर आप किसी रिश्ते में है तो एक दूसरे के प्रति सम्मान करना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर आपका पार्टनर बात-बात पर आपकी बेइज्जती करता है या फिर आपकी इज्जत नहीं करता तो आपका रिश्ता टॉक्सिक है।

कैसे निकलें टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर?
1. अगर आपका टॉक्सिक रिलेशनशिप है तो सबसे पहले आप इससे निकलने के लिए अपने पार्टनर को पूरी तरह से इग्नोर करें।
2. अगर इस रिश्ते से बाहर निकलने में आपको किसी प्रकार का डर है। जैसे ही समाज क्या कहेगा या फिर वह आपका अपमान करेगा। तो इसको छोड़कर आप यह सोचें कि अगर इस रिश्ते को खत्म कर देंगे तो लाइफ काफी आसान हो जाएगी।
3. अगर आपको लगता है कि आपका कोई साथी या दोस्त इस रिश्ते से बाहर निकलने में आपकी मदद कर सकता है तो मदद लेने में बिल्कुल भी परहेज ना करें।
4. जीवन में कंप्रोमाइज करना जरूरी है। लेकिन अगर यह आपके जीवनभर की खुशियों के साथ हो तो सही समय आ गया है कि आप ऐसे रिश्ते को तुरंत खत्म कर दें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+