खत्म हुए त्योहार, लेकिन बढ़ने लगा है शुगर लेवल, सेहत के लिए इस डाइट को आज से करें फॉलो
Sugar Control Tips: त्योहारों का मौसम सबके लिए खुशियों और उत्सवों से भरा होता है, लेकिन खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मिठाइयाँ, भारी-भरकम खाने और विशेष अवसरों पर खाए जाने वाले तला-भुना खाना खाने के कारण उनका ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है।
यदि आप कुछ आसान और स्वस्थ आहार विकल्पों का पालन करें, तो त्योहारों के बाद भी आप अपना शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि त्योहारों के बाद डायबिटीज के मरीजों कौन-सी डाइट फॉलो करनी चाहिए जिससे शुगर लेवल सही रहे।

1. त्योहारों के बाद संतुलित आहार का महत्व
त्योहारों के दौरान मिठाइयाँ और खास खाद्य पदार्थों का सेवन करने से जितना हो बचें। इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में त्योहारों के बाद एक नॉर्मल डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। यह जानना जरूरी है कि शरीर को आवश्यक पोषण मिले और साथ ही शुगर लेवल कंट्रोल में रहे।
2. सही समय पर भोजन करें
त्योहारों के बाद आपको खाने के समय का खास ध्यान रखना चाहिए। दिनभर में 5-6 छोटे-छोटे भोजन करने से ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहता है। यह तरीका शरीर को समय-समय पर ऊर्जा देता है। साथ ही, खाना खाने का समय नियमित रखना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि शरीर के शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव न हो।
3. फाइबर से भरपूर आहार
फाइबर का सेवन ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए, आपको अपनी डाइट में ऐसे खाने को शामिल करना चाहिए। जैसे कि फल, सब्जियाँ, हरी पत्तेदार साग, ओट्स, दालें, और साबुत अनाज फाइबर से फायदा मिलता। ये न केवल शुगर को नियंत्रित करते हैं, बल्कि पेट की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियाँ (पालक, सरसों, बथुआ आदि)। मूँग दाल, चना दाल, ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस और फ्रूट्स (जैसे कि सेब, नाशपाती, संतरा) को भी अपनी डाइट में शामिल करें।












Click it and Unblock the Notifications