Homemade Gulal For Holi: घर पर बनाएं केमिकल फ्री और स्किन फ्रेंडली गुलाल, होली का मजा होगा दोगुना
Homemade Gulal For Holi: होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है। रंग-गुलाल उड़ाना, मिठाइयां और मौज-मस्ती ही इस त्योहार की खूबियां हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में इस बार होली पर घर पर बना नेचुरल और सुरक्षित गुलाल इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए महंगे सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती। घर में मिलने वाले सामान से ही सुंदर गुलाल बना सकते हैं। इन्हें बच्चों के साथ मिलकर भी तैयार किया जा सकता है, क्योंकि ये पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Homemade Gulal: ऐसे बनाएं घर पर गुलाल
लाल/गुलाबी रंग: चुकंदर को पतले स्लाइस में काटकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें। पूरी तरह सूखने के बाद इसे मिक्सी में पीसकर महीन पाउडर बना लें। चाहें तो इसमें थोड़ा कॉर्नफ्लोर मिलाकर रंग को हल्का और मुलायम बना सकते हैं।
पीला रंग: हल्दी पाउडर को बेसन या मैदा के साथ मिलाकर हल्का पीला गुलाल तैयार किया जा सकता है। ध्यान रखें कि हल्दी की मात्रा कम रखें ताकि रंग बहुत गहरा न हो।
हरा रंग: पालक या मेहंदी की पत्तियों को सुखाकर पीस लें। सूखा पाउडर छानकर इस्तेमाल करें। यह पूरी तरह प्राकृतिक और त्वचा के लिए सुरक्षित होता है।
नारंगी रंग: टेसू (पलाश) के फूलों को सुखाकर पीस लें। यह पारंपरिक तरीका है और त्वचा के लिए लाभकारी भी माना जाता है।
Homemade Gulal है स्किन के लिए सुरक्षित
घर पर बने रंगों में केमिकल्स नहीं होते, जिससे एलर्जी, खुजली या आंखों में जलन का खतरा कम हो जाता है। साथ ही ये पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हैं। घर पर बनाए गुलाल होली पर सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद हैं।
Holi Tips: कुछ जरूरी सावधानियां
- रंगों को पूरी तरह सुखाकर ही पीसें।
- इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- आंखों और मुंह में रंग जाने से बचाएं।












Click it and Unblock the Notifications