Holi Skin Care Tips: होली पर केमिकल वाले रंगों से ऐसे बचाएं अपना चेहरा, इन टिप्स की मदद से स्किन का रखें ख्याल

Holi Skin Care Tips: होली का त्योहार रंगों का पर्व होता है। होली में लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और बधाई देने के साथ तरह तरह के पकवान भी खाते हैं। इस बार आगामी 14 मार्च 2025 को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा।

रंगों में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है
आजकल मार्केट में होली पर इस्तेमाल करने के लिए कई तरह के रंग उपलब्ध हैं। कई रंगों में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो कि स्किन के लिए काफी हानिकारक होते हैं। इन गुलाल या रंगों के इस्तेमाल से स्किन में इरीटेशन और ड्राईनेस की समस्या होती है।

Holi Skin Care Tips

रंग खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये खास चीजें

इस तरह के केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए आप कई तरह के टिप्स की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा रंग खेलने से पहले चेहरे पर कुछ खास चीजों को लगाकर बाहर निकलना चाहिए।

रंगों से स्किन को बचाना एक बड़ी चुनौती

होली में केमिकल वाले रंगों से अपनी स्किन को बचाना एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन अगर आप कुछ टिप्स अपना लें तो आप अपनी स्किन की रंगों से सुरक्षा भी कर सकते हैं और ये कलर आसानी से निकल भी जाएंगे। इससे शरीर पर रैशेज, ड्राईनेस और खुजली होने की समस्या भी कम हो जाएगी। सेंसेटिव स्किन वालों को तो इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

रंगों के रिएक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

-रंगों के साइड इफेक्ट से बचने के लिए चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपकी स्किन अंदर तक मॉइश्चराइज रहेगी। इसके अलावा आप स्किन में गुलाब जल, सरसों का तेल, तिल का तेल और वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी चेहरे की स्किन रंगों से प्रभावित नहीं होगी।

-वहीं हाथ-पैरों की स्किन को केमिकल युक्त रंगों से बचाने के लिए आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन सुरक्षित रहेगी। तिल के तेल के अलावा आप हाथों-पैरों को रंगों से बचाने के लिए सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंखों और कानों का ऐसे रखें ख्याल

-होली खेलते वक्त कई बार अंनजाने में रंग आंखों और कानों के अंदर चला जाता है, जो कि काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बचने के लिए चेहरे को बार बार साफ पानी से धोते रहें। इसके अलावा आप मास्क या होली में आने वाले चश्मों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+