Holi Colors Side Effects: मस्ती का रंग न बिगाड़ दे, त्वचा की रंगत! जानें कैसे खुद को बचाएं-केमिकल हटाएं?

Holi Colors Side Effects: होली रंगों, खुशियों और मस्ती का त्योहार है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये रंग आपकी त्वचा, आंखों और बालों के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं?

बाजार में मिलने वाले रासायनिक रंगों में कई हानिकारक केमिकल होते हैं, जो एलर्जी, खुजली, जलन और झड़ते बालों जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए, होली का मजा लेते समय सुरक्षा के उपाय करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं नुकसान और बचाव के उपाए...

Holi Colors Side Effects

रासायनिक रंगों के नुकसान

त्वचा पर असर: होली के सिंथेटिक रंगों में सीसा, पारा और कांच के महीन कण हो सकते हैं, जो त्वचा में जलन, खुजली और लालिमा पैदा करते हैं। कई बार इनसे एलर्जी और चकत्ते भी हो सकते हैं। लंबे समय तक संपर्क में रहने से त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है और झुर्रियां पड़ सकती हैं।

आंखों पर असर : अगर रंग आंखों में चला जाए, तो यह जलन, लालिमा और इंफेक्शन का कारण बन सकता है। कुछ मामलों में गंभीर संक्रमण से दृष्टि कमजोर होने का खतरा भी रहता है।

बालों पर असर: रासायनिक रंग बालों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। यह स्कैल्प में रूखापन, खुजली और डैंड्रफ भी पैदा कर सकता है।

Holi Skin Hair Care Protection Tips: होली पर त्वचा और बालों की सुरक्षा कैसे करें?

  • हर्बल और नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें
  • घर पर ही हल्दी, चुकंदर, मेंहदी, फूलों और नीम पत्तियों से बने रंगों का उपयोग करें।
  • ऑर्गेनिक गुलाल खरीदें, जिसमें केमिकल नहीं होते।

त्वचा पर नारियल तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं

  • होली खेलने से पहले नारियल तेल, जैतून तेल या तैलीय क्रीम लगाएं, ताकि रंग सीधे त्वचा में न चिपके।
  • इससे रंगों को बाद में हटाना भी आसान हो जाता है।

आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस पहनें

  • अगर आप बाहर होली खेल रहे हैं, तो सनग्लासेस या चश्मा पहनें, ताकि रंग आंखों में न जाएं।
  • अगर रंग आंखों में चला जाए, तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं और आंखों को रगड़ें नहीं।

बालों को बचाने के लिए तेल लगाएं और ढकें

  • बालों में सरसों, नारियल या जैतून का तेल लगाकर उन्हें बांध लें या स्कार्फ/टोपी पहनें।
  • इससे रंग बालों में कम चिपकेंगे और आसानी से धुल जाएंगे।

पूरी बाजू के कपड़े पहनें

  • फुल-स्लीव टी-शर्ट और लॉन्ग पैंट पहनें, ताकि शरीर का अधिकतर हिस्सा सुरक्षित रहे।

How to Remove Holi Colors: होली के बाद रंग कैसे हटाएं?

ज्यादा स्क्रबिंग से बचें

  • रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें। इससे जलन और दाने हो सकते हैं।
  • हल्के हाथों से गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें।

नारियल तेल से त्वचा को साफ करें

  • रंग हटाने के लिए नारियल तेल या जैतून के तेल में रूई भिगोकर त्वचा पर लगाएं।
  • इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

बालों के लिए माइल्ड शैंपू का उपयोग करें

  • सल्फेट-फ्री शैंपू से बाल धोएं और डीप कंडीशनिंग करें, ताकि बालों में नमी बनी रहे।

त्वचा को मॉइस्चराइज करें

  • नहाने के बाद तुरंत गाढ़ा मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं, ताकि त्वचा को पोषण मिले।

होली के बाद क्या न करें?

  • गर्म पानी से नहाने से बचें, क्योंकि यह रंगों को त्वचा में और गहराई तक बिठा सकता है।
  • चेहरे पर ब्लीच या फेशियल तुरंत न करें, क्योंकि त्वचा पहले से संवेदनशील हो चुकी होती है।
  • रंग छुड़ाने के लिए हार्ड साबुन या केमिकल युक्त स्क्रब का इस्तेमाल न करें।

होली का मजा तभी आता है जब यह सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से खेली जाए। ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें, त्वचा और बालों की पहले से सुरक्षा करें और होली के बाद सही देखभाल करें। इससे आप बिना किसी नुकसान के त्योहार का पूरा आनंद उठा पाएंगे! तो इस बार होली खेलें, लेकिन स्मार्ट तरीके से!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+