Holi 2026: होली के बाद स्किन से ऐसे हटाएं जिद्दी रंग,अपनाएं ये 10 आसान टिप्स और त्वचा को रखें सुरक्षित
Holi 2026: होली खुशियों, रंगों और मस्ती का त्योहार है लेकिन रंग खेलने के बाद सबसे बड़ी परेशानी स्किन से जिद्दी रंग हटाने की होती है। खासकर केमिकल वाले रंग स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कई बार रैशेज, ड्रायनेस या एलर्जी जैसी समस्याएं भी पैदा कर देते हैं।
रंग हटाने के लिए सही और सुरक्षित तरीके
ऐसे में जरूरी है कि रंग हटाने के लिए सही और सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल किया जाए। अगर आप भी होली के बाद स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करना चाहते हैं तो ये आसान और असरदार टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।

होली खेलने के बाद स्किन से ऐसे हटाएं कलर्स-
1. साबुन से रगड़ने की गलती न करें
अक्सर लोग होली खेलने के बाद सबसे पहले साबुन या फेसवॉश से जोर-जोर से चेहरा रगड़ने लगते हैं। ये सबसे बड़ी गलती होती है। ऐसा करने से स्किन की ऊपरी परत डैमेज हो सकती है और जलन या लालपन बढ़ सकता है। ऐसे में पहले स्किन पर हल्का सा नारियल तेल या बेबी ऑयल लगाएं। इससे रंग ढीला पड़ जाता है और आसानी से निकलने लगता है।
2. तेल से करें पहली सफाई
स्किन से रंग हटाने का सबसे सुरक्षित तरीका ऑयल क्लीनिंग है। नारियल तेल, ऑलिव ऑयल और बादाम तेल, इनमें से कोई भी तेल लेकर हल्के हाथों से स्किन पर मसाज करें। 5 से 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। तेल रंग के पिगमेंट को तोड़ने में मदद करता है।
3. बेसन और दही का घरेलू पैक
प्राकृतिक तरीके से रंग हटाने के लिए घर का बना फेस पैक बेहद असरदार होता है।
कैसे बनाएं-
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
थोड़ा सा गुलाब जल
इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं और हल्का सूखने पर धीरे-धीरे साफ करें। ये स्किन को साफ करने के साथ चमक भी देता है।
4. एलोवेरा जेल से दें स्किन को राहत
होली के रंग स्किन को ड्राय और इरिटेटेड बना देते हैं। रंग हटाने के बाद एलोवेरा जेल लगाना बेहद जरूरी है। ये त्वचा को ठंडक देता है, रेडनेस कम करता है और स्किन को हाइड्रेट करता है।
5. धीरे-धीरे स्क्रबिंग करें
अगर रंग तुरंत नहीं निकल रहा है तो माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करें। घर पर बने स्क्रब का इस्तेमाल करें। चीनी और शहद या कॉफी और दही का इस्तेमाल कर चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। ध्यान रखें कि ज्यादा रगड़ने से स्किन छिल सकती है।
6. गर्म पानी से न नहाएं
होली के बाद कई लोग गर्म पानी से नहा लेते हैं जिससे रंग स्किन में और ज्यादा जम सकता है। हमेशा हल्के गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे रंग आसानी से निकलता है और स्किन भी सुरक्षित रहती है।
7. नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
रंग हटाने के बाद स्किन काफी ड्राय हो जाती है। इसलिए नहाने के तुरंत बाद अच्छा मॉइश्चराइज या बॉडी लोशन लगाएं। इससे स्किन की नमी वापस आती है और खुजली या रूखापन नहीं होता।
8. नींबू का इस्तेमाल सावधानी से करें
नींबू रंग हटाने में मदद करता है लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाने से जलन हो सकती है। इसे हमेशा शहद या गुलाब जल के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें।
9. होली के दिन पानी ज्यादा पिएं
स्किन की हेल्थ सिर्फ बाहर से नहीं अंदर से भी जुड़ी होती है। होली के दिन ज्यादा पानी पिएं। इस दिन नारियल पानी और फल खाने से स्किन जल्दी रिकवर होती है।
10. पहले से करें स्किन प्रोटेक्शन
रंग हटाने से ज्यादा जरूरी है पहले से बचाव करना। होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर तेल या मॉइश्चराइर लगाएं। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और फुल स्लीव कपड़े पहनें।
केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें
होली के रंग खुशी देते हैं लेकिन स्किन की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय प्राकृतिक और सौम्य तरीकों से रंग हटाना सबसे सुरक्षित विकल्प है। सही देखभाल अपनाकर आप बिना किसी नुकसान के अपनी स्किन को फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications