क्या आप भी घर का पुराना सामना नहीं फेंक पाते बाहर? इस बीमारी के बारे में जानिये खास बातें
Hoarding Disorder: कई बार घर पर पड़ी खराब चीजों को फेंकना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। फिर चाहे बात पुराने बर्तनों की हों या फिर कपड़ों की। या घर का कोई पुराना फर्नीचर। भले ही लोग इस पुराने सामान को घर के एक कोने में रख दें मगर फेंकते नहीं हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने वाले लोग एक रेयर बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं? इस रेयर बीमारी का नाम Hoarding Disorder है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि होर्डिंग डिस्ऑर्डर से लगभग 2 से 6 प्रतिशत तक लोग पीड़ित हैं। हर 20 में से एक शख्स को ये बीमारी हो सकती है। उम्र ज्यादा होने पर इस बीमारी से पीड़ित होने की संभावना कई गुना तक ज्यादा बढ़ जाती है।

चलिये बात करते हैं होर्डिंग डिस्ऑर्डर के कुछ लक्षणों की, जिनके बारे में जानकर आपको भी समझ आ जाएगा कि शायद आप या फिर आपके आसपास कोई इस बीमारी से जूझ रहा हो।
सबसे पहला लक्षण तो घर में पड़ी जरूरत या फिर बेजरूरत चीज को छोड़ ना पाना। इसके अलावा घर में जरूरत से भी ज्यादा सामान का होना। हर बार अपना जरूरत का सामान ना ढूंढ पाना। अपने पास खूब सारी चीजें रखना जो आपको किसी इंसान या फिर घटना की याद दिलाता हो। इसके अलावा घर में जरूरत ना होने पर भी सामान इकट्ठा करना। इसके अलावा घर में अव्यवस्था के लिए जगह की कमी को जिम्मेदार ठहराना।
बताते चलें कि इस रेयर बीमारी का इलाज पता चलने पर किया जा सकता है। हालांकि किसी इंसान को राजी करना कि उसे होर्डिंग डिसऑर्डर है, ये जरा मुश्किल काम है। हालांकि आसपास के लोग इन लक्षणों की पहचान कर सकते हैं।
बता दें कि इस रेयर बीमारी के लिए किसी तरह की खास दवा मौजूद नहीं है। हालांकि डॉक्टर कुछ लक्षणों को देखने के बाद दवा दे सकते हैं। कई रिसर्च भी इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि एडीएचडी के लिए दवाएं मददगार साबित हो भी सकती हैं या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications