High Heels: हाई पहनने की है आदत, तो हो जाएं सावधान, फैशन के चक्कर में झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान
High Heels Side Effects: लड़कियां अपनी हाइट बढ़ाने या फिर लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए अक्सर हील्स कैरी करती हैं। पार्टी से लेकर ऑफिस में हील्स हमेशा आपको आकर्षक दिखने में मदद करती है। लेकिन यह फैशन आपकी सेहत के हानिकारक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे
अक्सर ज्यादा देर हाई हील्स पहनने की वजह से पैरों में दर्द होने लगता है। हालांकि ज्यादा हील्स पहनने की वजह से केवल ये दर्द पैरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी वजह से कई तरह की और परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में जिन लोगों को हील्स पहनने की ज्यादा आदत है वह आज ही संभल जाएं।

हाई हील्स के नुकसान
1. पीठ के निचले हिस्से में रहता है दर्द
जब भी हम हील्स पहनते हैं तो वह हमारे पैरों में दर्द तो करती ही है साथ ही बैलेंस बनाने के चक्कर में हमारा सारा ध्यान वहीं रहता है। हाई हील्स आपके पैरों को पूरा सपोर्ट नहीं देती। जिससे पीठ के निचले हिस्से में दर्द और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
2. फ्रैक्चर होने की संभावना
जिन लोगों को कभी-कभी हील्स पहनने की आदत होती है उनका अक्सर बैलेंस बिगड़ जाता है। बार-बार पैर मुड़ने की वजह से आपके पैरों में सूजन आ सकती है। इसके अलावा स्ट्रेस फैक्चर होने का खतरा भी बढ़ता है। इसकी वजह से कई दिनों तक चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाएगा।
3. आर्थराइटिस
हाई हील्स पहनने की वजह से पैर में बहुत ज्यादा प्रेशर आ सकता है। जिसके कारण आपके घुटने में सूजन आ सकती है। शुरू शुरू में इसका पता नहीं लगेगा लेकिन धीरे-धीरे ये समस्या आर्थराइटिस का रूप ले लेगी। जिसको गठिया या संधिवात कहा जाता है। बढ़ती उम्र के साथ ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
4. पैरों की नसें फटने का खतरा
जो पतली हील्स होती हैं वो पैर पर ज्यादा दबाव देती है। जिसकी वजह से आपके पैरों की नसों में सूजन आ सकती है और फिर ब्लड फ्लो रुकने की वजह से नसें फट भी सकती है।
5. स्पाइनल कर्व
हाई हील्स हमारी बॉडी के पोस्चर को खराब करती है। कुछ लोग इस बात को मानने से इंकार करते हैं लेकिन ये सच है। ग्लैमरस लुक की वजह से हम ज्यादा ऊंची हील पहन तो लेते हैं लेकिन इसके कारण पीठ के निचला हिस्सा बाहर की ओर मुड़ने लगता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications