गर्मियों में बच्चों को रखें रिफ्रेश, घर पर ऐसे बनाएं ये 6 टेस्टी और हेल्दी समर ड्रिंक्स
Healthy Summer Drinks For Kids: गर्मी का मौसम आते ही बच्चों की प्यास काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में वह बार-बार ठंडे ड्रिंक्स मांगते हैं। बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स या आइसक्रीम सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक हेल्दी समर ड्रिंक्स
इन बातों का ध्यान रखते हुए बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक हेल्दी समर ड्रिंक्स घर पर ही बनाकर दिए जा सकते हैं। जो न केवल बच्चों को ठंडक पहुंचाएंगे बल्कि उनके शरीर को जरूरी पोषण भी देंगे।

हेल्दी समर ड्रिंक्स बच्चों को एनर्जी से भी भर देंगे
ये हेल्दी समर ड्रिंक्स बच्चों को एनर्जी से भी भर देंगे। इन आसान और घरेलू तरीके से बनाए गए हेल्दी समर ड्रिंक्स से आप अपने बच्चों को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ मजेदार और हेल्दी समर ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें बच्चे जरूर पसंद करेंगे।
बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 6 हेल्दी समर ड्रिंक्स
1. आम पन्ना (Aam Panna)
फायदे- गर्मी से राहत, डिहाइड्रेशन से बचाव
कैसे बनाएं- कच्चे आम को उबालें, गूदा निकालकर पुदीना, काला नमक और जीरा मिलाकर ठंडा परोसें।
2. तरबूज स्मूदी
फायदे- शरीर को ठंडक पहुंचाता है, पानी की कमी से बचाव
कैसे बनाएं- तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें, चाहें तो थोड़ा नींबू रस और पुदीना डाल सकते हैं।
3. बनाना मिल्कशेक
फायदे- एनर्जी बूस्टर, पेट को ठंडक पहुंचाता है
कैसे बनाएं- ठंडे दूध में पके केले डालकर ब्लेंड करें, ऊपर से थोड़े ड्राय फ्रूट्स डाल सकते हैं।
4. नारियल पानी और नींबू ट्विस्ट
फायदे- इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, नेचुरल कूलर
कैसे बनाएं- नारियल पानी में थोड़ा नींबू रस और पुदीना डालें, एकदम रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगी।
5. फ्रूट-इन्फ्यूज्ड वाटर
फायदे- शरीर को डिटॉक्स करता है
कैसे बनाएं- पानी में संतरा, खीरा, स्ट्रॉबेरी या नींबू के टुकड़े डालें और कुछ घंटे फ्रिज में रखें। बच्चों के लिए रंग-बिरंगी और हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जाएगी।
6. शहद नींबू पानी
फायदे- इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
कैसे बनाएं- एक गिलास ठंडे पानी में नींबू रस और शहद मिलाएं।
कुछ जरूरी टिप्स-
आप शक्कर की जगह शहद या खजूर सिरप का इस्तेमाल करें। ड्रिंक्स को रंगीन और मजेदार बनाने के लिए फ्रूट क्यूब्स या छतरी वाली स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें। बच्चों के पसंदीदा गिलास में परोसें, ताकि वह खुशी से पिएं।












Click it and Unblock the Notifications