Hariyali Teej 2025 Gift Ideas: हरियाली तीज पर पत्नी को दें ये 7 स्पेशल गिफ्ट्स, बढ़ाएं रिश्ते में मिठास
Hariyali Teej 2025 Gift Ideas: सावन का महीना आते ही वातावरण में एक अलग ही खुशबू और एनर्जी फैल जाती है। इस महीने का एक खास त्योहार है हरियाली तीज, जिसे मुख्य रूप से सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं।
27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी हरियाली तीज
इस बार हरियाली तीज का त्योहार आगामी 27 जुलाई 2025 (रविवार) को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पारंपरिक श्रृंगार करती हैं। इस दिन महिलाएं न केवल उपवास रखती हैं बल्कि पारंपरिक वेशभूषा और खूबसूरत आभूषणों से खुद को सजाती हैं।

पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और साथ की भावना का प्रतीक
झूले, मेहंदी, हरे रंग के कपड़े और पारंपरिक गीतों से सजे इस त्योहार पर अगर पति अपनी पत्नी को कोई खास तोहफा दें, तो त्योहार की खुशियां और भी दोगुनी हो जाती हैं। हरियाली तीज सिर्फ महिलाओं के लिए उपवास का दिन नहीं है, बल्कि ये पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और साथ की भावना को और मजबूत करने का अवसर है।
पत्नी को थोड़ा-सा स्पेशल फील करा दें
इस दिन अगर आप अपनी पत्नी को थोड़ा-सा स्पेशल फील करा दें, तो ये छोटा-सा प्रयास आपके रिश्ते में नई एनर्जी भर देगा। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे खास और दिल छू लेने वाले गिफ्ट आइडियाज, जो हरियाली तीज पर आप अपनी पत्नी को देकर उन्हें खुश कर सकते हैं।
1. हरे रंग की साड़ी या लहंगा
हरियाली तीज पर हरे रंग का खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को कोई खूबसूरत हरे रंग की साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट गिफ्ट कर सकते हैं। अगर डिजाइनर कपड़े हो तो और भी बेहतर, क्योंकि हर महिला इस दिन खुद को खास और खूबसूरत दिखाना चाहती है।
2. सोने या चांदी का आभूषण
अगर आप कुछ खास और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो सोने या चांदी का छोटा सा पेंडेंट, झुमके या मंगलसूत्र एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये न सिर्फ त्योहारी अवसर के लिए उपयुक्त है, बल्कि इसे हमेशा संभालकर रखा जा सकता है।
3. मेहंदी और ब्यूटी हैंपर
हरियाली तीज पर महिलाएं मेहंदी लगाकर अपने हाथों को सजाती हैं। ऐसे में एक सुंदर सा मेंहदी किट जिसमें नेचुरल मेहंदी, नेल पेंट, ब्यूटी क्रीम और फेस मास्क शामिल हो, एक शानदार गिफ्ट साबित हो सकता है। इसे आप एक ब्यूटी हैंपर बॉक्स की तरह सजाकर दें, तो आपकी पत्नी जरूर खुश हो जाएंगी।
4. हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड और लेटर
महंगे गिफ्ट्स जरूरी नहीं होते, कभी-कभी आपकी भावनाएं सबसे बड़ा तोहफा होती हैं। अपनी पत्नी के लिए खुद एक हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड या एक छोटा सा लव लेटर लिखें जिसमें आप उसके लिए अपने प्यार और सराहना को व्यक्त करें। यह साधारण-सा गिफ्ट उसकी आंखों में खुशी के आंसू ला सकता है।
5. घर पर स्पेशल डिनर या कैंडल लाइट डिनर का अरेंजमेंट
हरियाली तीज पर पत्नी उपवास रखती हैं। व्रत खोलने के बाद अगर आप उनके लिए घर पर ही एक स्पेशल डिनर तैयार करें या कैंडल लाइट अरेंज करें, तो उन्हें ये बेहद खास महसूस होगा। थोड़ा रोमांटिक माहौल और उनके पसंदीदा पकवान, ये सारा दिन और भी यादगार बना देगा।
6. परफ्यूम या स्किनकेयर प्रोडक्ट्स
अगर आपकी पत्नी को परफ्यूम या स्किन केयर का शौक है, तो एक अच्छा-सा ब्रांडेड परफ्यूम या स्किन केयर किट (जैसे फेस सीरम, बॉडी लोशन, फेसवॉश) गिफ्ट कर सकते हैं। ये न सिर्फ रोजमर्रा में काम आता है, बल्कि महिलाओं को अपनी सुंदरता का ख्याल रखना भी अच्छा लगता है।
7. समय और साथ
अंत में सबसे जरूरी तोहफा जो आप अपनी पत्नी को दे सकते हैं, वो है आपका समय और साथ। त्योहारों की सबसे बड़ी खूबी यही होती है कि आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकें। दिनभर व्यस्त रहने के बाद अगर आप कुछ घंटे अपनी पत्नी के साथ हंसी-खुशी में बिताते हैं, तो ये किसी भी कीमती गिफ्ट से बड़ा तोहफा होगा।












Click it and Unblock the Notifications