गर्मियों में ना करें ये बड़ी गलतियां, वरना तेजी से झड़ने लगेंगे बाल, आज ही बदल दें ये आदतें
Hair fall In Summers: गर्मी के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने हों लेकिन गर्मी में चिलचिलाती धूप की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। ऐसे में लोग बालों का ध्यान रखने के लिए कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से वह और ज्यादा कमजोर होने लगते हैं।
गर्मी में सूरज की किरणों की वजह से बालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है और ये काफी खतरनाक भी है। लेकिन अगर कुछ आदतों को बदल लेंगे तो इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत रहेंगे। आइए जानते हैं कि बालों की देखभाल के लिए गर्मी में क्या करना चाहिए।

1. सिर ढकना
गर्मी के मौसम में बाहर निकलने से पहले सिर को जरूर ढकें। क्योंकि तेज धूप की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान त्वचा पर होता है और इससे तेजी से बाल झड़ने लगते हैं। धूप की वजह से बालों की शाइनिंग सारी खराब हो जाती है और प्रोटीन को नष्ट कर देती हैं।
2. हर रोज ना करें शैंपू
गर्मी में ज्यादा पसीना आने की वजह से लोग अक्सर हर रोज शैंपू से सिर धोने लगते हैं। लेकिन ये बालों के लिए काफी हानिकारक है क्योंकि शैंपू में मौजूदा केमिकल की वजह से बाल औक खराब हो सकते हैं। शैंपू की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है इसलिए जरूरी है कि हफ्ते में केवल दो ही दिन शैंपू का इस्तेमाल करें।
3. तेल जरूर लगाएं
बालों को स्वस्थ रखने के लिए सिर पर तेल लगाना जरूरी है। इसकी सलाह हमारे घर के बड़े लोग भी देते हैं। लेकिन अक्सर लोग गर्मी से बचने के लिए तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जिससे स्कैल्प में और ज्यादा रुखापन आने लगता है और बाल बेजान हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में तेल जरूर लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications