Hair Care Tips In Summer: गर्मियों में बालों का ऐसे रखें ख्याल, अपनाएं ये 8 टिप्स, नहीं झड़ेंगे बाल
Hair Care Tips In Summer: गर्मियों में ड्राइनेस और पसीने की वजह से हेल्थ के साथ साथ बालों और स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचता है। हाई टेंप्रेचर की वजह से स्काल्प पर पसीना और सीबम का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
गर्मियों में बालों को पहुंचता है काफी नुकसान
इसके अलावा लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से भी बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। बाल ड्राई और डैमेज्ड हो जाते हैं। उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पसीने से स्काल्प में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं।

बालों के झड़ने से निपटने के लिए करें ये काम
गर्मियों में बालों के झड़ने से निपटने के लिए बालों की देखभाल सही तरीके से होनी चाहिए। गर्मी के दिनों में बालों और स्काल्प को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आइए आपको बताते हें कि कैसे गर्मियों के दौरान आप बालों के झड़ने को रोक सकते हैं।
गर्मियों में अपनाएं ये 8 टिप्स और बालों का झड़ना करें कम
1. खुद को हाइड्रेटेड रखें
गर्मियों में ज्यादा पानी पीना न सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छा होता है बल्कि ये आपके बालों और स्किन को भी हेल्दी रखता है। हाइड्रेटेड रहने से स्काल्प और बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है। ऐसे में ड्राइनेस की समस्या से भी बचा जा सकता है। ज्यादा पानी पीने से बालों का झड़ना भी कम होगा। दिन में कम से कम 8 से10 गिलास पानी जरूर पिएं। गर्मियों में अपनी डाइट में तरबूज, खीरे और पानी युक्त फलों को जरूर शामिल करें।
2. माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें
माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करने से स्काल्प को हेल्दी रखा जा सकता है। साथ ही बालों में ड्राइनेस की समस्या भी कम होती है। माइल्ड शैम्पू स्काल्प से नेचुरल तेल छीने बिना उसे साफ करता है, जिससे बालों को कम नुकसान होता है। गर्मियों में बालों से पसीना और गंदगी हटाने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। गर्मियों में बालों को हफ्ते में 2 से 3 बार धोएं।
3. ज्यादा हीट स्टाइलिंग से बचें
हीट स्टाइलिंग से बालों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और बाल कमजोर हो सकते हैं। इससे बालों का झड़ना बढ़ सकता है। गर्मियों में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कम करें। जरूरत के समय हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. बालों को डायरेक्ट धूप से बचाएं
सूरज की तेज रोशनी या यूवी किरणें बालों और स्काल्प को नुकसान पहुंचाती हैं। इस से ड्राइनेस, दो मुंहे बाल और बालों के झड़ने की समस्या गोने लगती है। गर्मियों में धूप में निकलते समय टोपी, छाता या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। यूवी सुरक्षा वाले बाल उत्पादों का उपयोग करें और लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।
5. बैलेंस डाइट का करें सेवन
गर्मियों में हेल्दी डाइट के सेवन से बालों और स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। स्वस्थ बालों के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स युक्त खाना जरूर खाएं। अपने डाइट में कई प्रकार के फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट जरूर शामिल करें। बायोटिन, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खादना खाएं।
इससे बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
6. नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल करें
नेचुरल हेयर मास्क स्काल्प को पोषण देता है। साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत भी बनाता है। नेचुरल हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों का झड़ना भी कम होता है। गर्मियों में हफ्ते में एक बार घर का बना नेचुरल हेयर मास्क जरूर लगाएं। एलोवेरा, नारियल तेल और दही जैसी चीजों को मिला कर बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों क माइल्ड शैम्पू से धो लें।
7. टाइट हेयरस्टाइल से बचें
गर्मियों में बालों को स्वस्थ रखने के लिए टाइट हेयरस्टाइल से बचें। बालों को टाइट बांधने से उसमें खींच महसूस होती है और ये स्काल्प के रोमों को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। गर्मियों में ढीला हेयर स्टाइल ही चुनें।
8. स्काल्प और बालों को साफ रखें
साफ स्काल्प में संक्रमण का खतरा कम होता है, ऐसे में बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। अपने स्काल्प को नियमित रूप से माइल्ड शैम्पू से साफ करें। डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए कभी-कभी स्काल्प स्क्रब से एक्सफोलिएट भी करें।












Click it and Unblock the Notifications