सर्दियों में खूब चलाएं गीजर और हीटर, इन तरीकों से कम आएगा बिजली का बिल, जानिए कैसे

Electricity Bill In Winter: सर्दियों में गीजर और हीटर का इस्तेमाल आमतौर पर बढ़ जाता है, क्योंकि ठंड से राहत पाने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। हालांकि, इनका ज्यादा इस्तेमाल करने से बिजली का बिल बढ़ सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप गिजर और ब्लोअर चलाने से कम बिजली का बिल आएगा। आइए जानते हैं कैसे

1. गीजर और हीटर का सही समय पर इस्तेमाल करें
सर्दी में गीजर और हीटर का सबसे अच्छा इस्तेमाल तब होता है जब इनका उपयोग सही समय पर किया जाए। उदाहरण के लिए, गीजर को बहुत देर तक न चलाएं, क्योंकि इससे अनावश्यक बिजली की खपत होती है। हीटर को सिर्फ तब चलाएं जब जरूरत हो और उसे लगातार नहीं चलने दें। अगर आपका कमरा गर्म हो चुका है तो हीटर को बंद कर दें।

Electricity Bill

2. स्मार्ट थर्मोस्टेट का उपयोग करें
कई नए हीटर और गीजर स्मार्ट थर्मोस्टेट के साथ आते हैं, जो तापमान को ऑटोमेटिकली नियंत्रित करते हैं। इसके जरिए आप सेट कर सकते हैं कि उपकरण किस तापमान पर काम करें और जब पानी का उतना तापमान हो जाए तो उसे तुरंत बंद कर दें। इससे बिजली की बचत होती है और बिना आवश्यकता के गीजर या हीटर लंबे समय तक नहीं चलते।

3. अच्छे गीजर या हीटर का करें उपयोग
सर्दी में लंबे समय तक गीजर और हीटर का इस्तेमाल होता है, इसलिए अच्छा गुणवत्ता वाला हीटर और गीजर खरीदना जरूरी है। सस्ते वाले से ज्यादा बिजली की खपत होती है और जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके बजाय, अच्छे ब्रांड वालों अपने पैसों का निवेश करें जो लंबे समय तक चलें और बिजली की खपत कम करें।

4. रूम हीटर की जगह लें सेंट्रल हीटर
अगर आपके घर में रूम हीटर है, तो सेंट्रल हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने पर आपको अधिक लाभ हो सकता है। सेंट्रल हीटिंग पूरे घर को समान रूप से गर्म करता है, जबकि रूम हीटर केवल एक कमरे में काम करता है। सेंट्रल हीटिंग का सही तरीके से उपयोग करने से बिजली की खपत कम होती है और आपको बेहतर परिणाम मिलते हैं।

5. सोलर पैनल जरूर लगवाएं
अगर आपके पास गीजर सोलर पैनल या उससे चलने वाला है तो आपका बिजली का बिल कम आएगा। इसकी मदद से गीजर को बिना किसी चिंता के खूब इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+