Summer Diet: गर्मी के मौसम में खाएं ये चीजें, मिनटों में ऐसे दूर होगी थकान और कमजोरी

Diet for Summer: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को तरह-तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है तो फैट भी आसानी से बर्न हो सकता है। ऐसे में इस सीजन में अकसर हल्का खाने की सलाह दी जाती है। मगर हल्का खाने के साथ आज हम आपको स्पेसिफिक खाने की चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करने के बाद काफी अच्छा महसूस करेंगे और बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

गर्मियों के मौसम में अकसर लोगों को पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे थकान, कमजोरी और बेचैनी भी महसूस हो सकती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में सही और अच्छा खाना खाने से इन लक्षणों से बचने में मदद मिल सकती है।

Foods

सबसे पहले अगर नाश्ते की बात की जाए, तो नाश्ता हमेशा ऐसा होना चाहिए, जो आपको पूरे दिन तरोताजा और एनर्जेटिक रखने में मदद कर सके। ऐसे में आप नाश्ते में स्प्राउड्स, फलियां, तरह-तरह के सीड्स, फल और दूध को शामिल कर सकते हैं। गर्मियों में पानी की कमी से बचने के लिए नींबू पानी, जौ और नारियल पानी जैसी चीजें भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा बताती हैं कि गर्मियों के मौसम में क्या खाना चाहिए, जिससे आपको इस मौसम में होने वाली परेशानियों से बचने में मदद मिल सकेगी।

नाश्ते में शामिल करें ये चीजें
अपने नाश्ते में अंडे और दूध को जरूर शामिल करें। अंडा आपको दिनभर एनर्जी देता है और इसमें अमीनो एसिड और गुड फैट भरपूर मात्रा में मिलता है। वहीं दूसरी तरफ दूध में कैल्शियम और प्रोटीन खूब होता है। ऐसे में इन दोनों का साथ में कॉम्बिनशन आपको प्रोटीन, सोडियम, फोलेट, सेलेनियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में देते हैं। ये साथ में एक हाई प्रोटीन कॉम्बिनेशन बन जाता है, जो आपकी मसल्स की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।

ऐसे दूर होगी डीहाइट्रेशन
गर्मी के मौसम में सीजनल फलों का सेवन भी जरूर करें। आप इस सीजन में तरबूज, संतरा, अनानास, स्ट्रॉबेरी, आम और अन्य फल जिनमें पानी की मात्रा खूब होती है, सेवन करें। ये फल आपको डीहाइड्रेशन से भी बचाए रखने में काफी अहम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+