Foods Avoid In Monsoon: बारिश में इन चीजों को खाने से बचें, नहीं तो होगी ऐसी परेशानी कि आप सोच नहीं सकते

Foods Avoid In Monsoon: बारिश का मौसम अपने साथ राहत की ठंडी फुहारें लेकर आता है, लेकिन ये मौसम सेहत के लिहाज से कई तरह की चुनौतियां भी पेश करता है। हवा में नमी, जगह-जगह भरा पानी और घटा हुआ तापमान बैक्टीरिया और वायरस को पनपने का भरपूर मौका देता है।

मॉनसून में डायरिया और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है
ऐसे में अगर खानपान को लेकर थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए, तो पेट संबंधी बीमारियां, फूड पॉइजनिंग, डायरिया और संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दरअसल मॉनसून का मौसम खाने-पीने का सबसे लुभावना समय हो सकता है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी आपको कई बीमारियों से बचा सकती है।

Foods Avoid In Monsoon

गंदा पानी और कच्ची सब्जियों से दूरी बनाएं

बाहर का तला-भुना खाना, गंदा पानी और कच्ची सब्जियों से दूरी बनाकर आप अपने शरीर को फिट और इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इस मौसम में जितना हो सके घर का बना, हल्का और ताजा खाना खाएं, ताकि सेहतमंद रहकर बारिश का पूरा आनंद लिया जा सके।

मॉनसून में अपनी डाइट का खास ख्याल रखें

इसलिए जरूरी है कि हम मॉनसून में अपनी डाइट का खास ख्याल रखें और कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखें, ताकि मौसम का आनंद बीमार हुए बिना लिया जा सके। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

बारिश के मौसम में इन चीजों को खाने से बचें-

1. स्ट्रीट फूड और खुला हुआ खाना

बारिश के मौसम में गोलगप्पे, चाट, समोसे जैसे चटपटे स्ट्रीट फूड की तलब हर किसी को होती है, लेकिन ये स्वाद आगे चलकर भारी पड़ सकता है। खुले में रखे गए खाने में धूल, कीटाणु और बारिश का पानी आसानी से मिल सकता है, जिससे खाने में बैक्टीरिया पनप जाते हैं। ऐसे में डायरिया, फूड पॉइजनिंग या टायफॉइड जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में स्ट्रीट फूड से जितना हो सके बचना ही समझदारी है।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

भले ही पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी सब्जियां स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती हैं, लेकिन मॉनसून में इनमें मिट्टी और कीड़े आसानी से चिपक जाते हैं। बारिश में इनकी सफाई और स्टोरेज मुश्किल हो जाती है और इनमें बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। अगर आपको इनका सेवन करना है, तो इन्हें बहुत अच्छे से धोकर, उबालकर और पका कर ही खाएं।

3. समुद्री भोजन और मछली

बारिश के मौसम में नदियों और समुद्रों का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे पानी दूषित हो सकता है। यही वजह है कि इस समय मछलियों और समुद्री भोजन में विषैले तत्वों का खतरा होता है। इसके अलावा, ताजगी बनाए रखना भी चुनौतीपूर्ण होता है। मॉनसून में अक्सर मछलियों की सप्लाई भी प्रभावित होती है, जिससे बासी मछली खाने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं, तो इस मौसम में थोड़ा संयम बरतना बेहतर होगा।

4. कच्चे सलाद और कटे फल

बारिश में कटे हुए फल और कच्ची सब्जियां खाना भी सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। सलाद और फल अगर लंबे समय तक खुले में रखे जाएं, तो इनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। यहां तक कि घर में काटे फल भी अगर साफ पानी से नहीं धोए गए हैं तो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। सलाद खाते वक्त ये भी ध्यान दें कि आप जिन सब्जियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अच्छी तरह से धोई गई हों।

5. डेयरी उत्पाद और ज्यादा तेली खाना

बारिश में दूध, पनीर, दही जैसे डेयरी उत्पाद जल्दी खराब हो सकते हैं, खासतौर पर अगर बिजली की कटौती हो और फ्रिज से चीजें बार-बार बाहर निकाली जा रही हों। साथ ही, अधिक तेल और मसालों वाला खाना पचने में भारी होता है और इससे पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए हल्के और सुपाच्य भोजन को प्राथमिकता देना ज्यादा बेहतर रहेगा।

6. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और बहुत ठंडा पानी

बारिश के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इस समय जरूरत होती है गुनगुने पानी और हर्बल ड्रिंक्स की, लेकिन बहुत से लोग कोल्ड ड्रिंक्स या बर्फ वाला पानी पीते हैं जो गले और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पाचन को और कमजोर बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+