Ex Partner Patchup: क्या फिर से एक्स से करना चाहते हैं पैचअप? तो इन बातों रखें जरूर ध्यान
Patchup With Ex Again: अक्सर ब्रेकअप के बाद लोगों का जीवन मायूस और खाली हो जाता है। खासकर जब वह अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से काफी जुड़े होते हैं। कुछ लोग अपने ब्रेकअप से आसानी से उभर जाते हैं, वहीं कुछ सालों साल अपने पार्टनर की याद में दुनिया से खुद को अलग कर लेते हैं।
ब्रेकअप के बाद दर्द का अनुभव होना स्वाभाविक है। कुछ लोग तो रिलेशनशिप खत्म होने के बाद आसानी से मूव ऑन कर लेते हैं लेकिन कुछ लोगों अपने पास्ट से बाहर में काफी समय लगता है। ऐसे में वह सोचते हैं कि फिर से अपने एक्स पार्टनर से पैचअप कर लें। अगर आप भी इस पर विचार कर रहे हैं तो इससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

1. ब्रेकअप का कारण समझें
जब आपका रिश्ता खत्म हुआ था तब क्या इसकी वजह केवल भावनाएं थी या फिर धोखा देना पहले इस बात समझें। केवल अपनी भावना में बहकर दोबारा उस गलती को दोहराए जिसके कारण आप पहले अलग हुए थे। रिश्ते की नई शुरूआत करने से पहले खुद से पूछें कि क्या आप इस रिश्ते को नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार हैं? और क्या आप इस बात को लेकर पूरी तरह श्योर हैं कि इस बार ये रिश्ता सफल होगा।
2. जल्दबाजी करने से बचें
अगर आपका ब्रेकअप कुछ समय पहले ही हुआ है तो जाहिर है कि आप काफी अकेला महसूस कर रहे होंगे और किसी ना किसी तरीके से अपने मन को शांत करने की कोशिश में लगे होंगे। मगर सिर्फ मन की बेचैनी को शांत करने के लिए दोबारा से उसी व्यक्ति के पास जाना समझदारी नहीं है क्योंकि अक्सर देखने में आता है कि जब आप अपने पार्टनर से दूर होते हैं तो बेहतर अंदाजा लगा पाते हैं कि क्या आपका पार्टनर भी आपके लिए उतना ही इच्छुक है जितने कि आप। इसलिए अपने एक्स पार्टनर के पास दोबारा जाने से पहले समय लें और अच्छे से विचार करें।
3. दोस्त का सहारा लें
रिलेशनशिप को लेकर लोग अक्सर अपने करीबी दोस्तों से बातचीत करते हैं। जो कि कुछ मायनों में सबसे बेहतरीन विकल्प होता है। क्योंकि ब्रेकअप से गुजर रहा व्यक्ति अक्सर भावनाओं में बेहकर गलत फैसला ले सकता है। ऐसे में एक भरोसेमंद दोस्त का साथ होना बहुत जरूरी हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने मन की बात को दोस्त के साथ जरूर शेयर करें और बातचीत के बाद ही कोई फैसला लें।












Click it and Unblock the Notifications