वर्किंग वुमन के लिए ये है हर दिन का मेकअप गाइड, स्मार्ट और प्रोफेशनल लुक पाने के लिए अपनाएं 7 आसान टिप्स
Everyday Make Up Tips For Working Women: आज की मॉडर्न वर्किंग वुमन के लिए मेकअप सिर्फ खूबसूरत दिखने का तरीका नहीं है बल्कि आत्मविश्वास और प्रोफेशनल अपीयरेंस का हिस्सा बन चुका है।
मेकअप नैचुरल होने के साथ टिकाऊ भी हो
ऑफिस में आपको लंबे समय तक एक्टिव और फ्रेश दिखना होता है इसलिए जरूरी है कि आपका मेकअप न केवल नैचुरल लगे बल्कि टिकाऊ भी हो।

ऐसे करें प्रोफेशनल दिखने वाला लुक
वर्किंग वुमन के लिए रोजाना मेकअप का मतलब है, सिंपल, कम समय में तैयार होना और प्रोफेशनल दिखने वाला लुक। थोड़ी समझदारी और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके आप बिना ज्यादा मेहनत के रोजाना नैचुरल और कॉन्फिडेंट लुक पा सकती हैं।
टाइम-सेविंग और एलीगेंट मेकअप रूटीन
आपको बता दें कि खूबसूरती केवल मेकअप से नहीं बल्कि आपकी मुस्कान और आत्मविश्वास से झलकती है। अगर आप रोजाना के लिए एक सिंपल, टाइम-सेविंग और एलीगेंट मेकअप रूटीन चाहती हैं तो यहां दिए गए टिप्स आपकी काफी मदद करेंगे।
वर्किंग वुमन के लिए हर दिन का मेकअप गाइड
1. साफ और हाइड्रेटेड स्किन जरूरी
मेकअप लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह क्लेंज, टोन और मॉइश्चराइज करें। ये स्टेप आपकी स्किन को फ्रेश रखता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग क्रीम चुनें।
2. हल्का बेस रखें
ऑफिस लुक के लिए हैवी फाउंडेशन की जरूरत नहीं होती। आप BB या CC क्रीम का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन टोन को इवन करती है और नैचुरल ग्लो देती है। इसे लगाने के बाद कंसीलर से आंखों के नीचे या दाग-धब्बों को कवर करें। फिर हल्का-सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर मेकअप को सेट करें ताकि चेहरा दिनभर फ्रेश दिखे।
3. सिंपल आई मेकअप
-वर्कप्लेस में बहुत हैवी आई मेकअप जरूरी नहीं होता। आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा कि आप न्यूट्रल शेड्स जैसे ब्राउन, बेज या पीच आईशैडो लगाएं।
-इसके बाद हल्का-सा काजल या आईलाइनर लगाएं जो आपकी आंखों को डिफाइन करेगा। दिनभर तरोताजा दिखने के लिए वॉटरप्रूफ मस्कारा जरूर लगाएं ताकि आपका लुक नैचुरल और एलीगेंट लगे।
4. ब्लश और हाइलाइटर से लाएं हेल्दी ग्लो
थोड़ा-सा पीच या रोज ब्लश लगाने से चेहरा तुरंत फ्रेश दिखने लगता है। अगर आप चाहें तो क्रीम बेस्ड हाइलाइटर को गालों की हड्डियों पर हल्के हाथ से लगाएं। ध्यान रखें कि ज्यादा चमकदार हाइलाइटर ऑफिस लुक में ओवर लग सकता है, इसलिए इसे बहुत हल्का रखें।
5. होंठों के लिए न्यूट्रल और लॉन्ग-लास्टिंग लिप शेड्स
वर्किंग वुमन के लिए न्यूड, पीच, रोज या सॉफ्ट पिंक जैसे शेड्स परफेक्ट रहते हैं। आप चाहे तो मैट लिपस्टिक लगाएं जो लंबे समय तक टिकी रहे। दिनभर होंठों को ड्राय होने से बचाने के लिए पहले लिप बाम लगाना न भूलें।
6. सेटिंग स्प्रे या फेस मिस्ट का करें इस्तेमाल
अगर आपका दिन लंबा है और आप चाहती हैं कि मेकअप स्मज न हो तो मेकअप के बाद हल्का-सा सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें। ये आपके मेकअप को लॉक करता है और स्किन को फ्रेश लुक देता है। अगर सेटिंग स्प्रे नहीं है तो दिन में एक-दो बार फेस मिस्ट से चेहरा फ्रेश कर सकती हैं।
7. छोटे टच-अप्स रखें आसान
ऑफिस बैग में हमेशा कॉम्पैक्ट, लिप बाम और टिश्यू पेपर रखें। अगर दिन के बीच में चेहरे पर ऑयल आ जाए तो ब्लॉटिंग पेपर से हल्के हाथों से साफ करें। इससे आपका मेकअप बिगड़े बिना फिर से फ्रेश लगने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications