Eating Habits: खाना खाने के बाद आप भी कर रहे ये गलती, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा, आज ही छोड़ें
Eating Habits After Dinner: सिर्फ तीनों टाइम खाना खाना ही महत्वपूर्ण नहीं होता। आप खाने के बाद किस चीज का सेवन कर रहे हैं ये भी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। रात का खाना यानि डिनर सबसे जरूरी होता है और ऐसे में हम कई बार रात को कुछ चीजें खाने के बाद खा लेते जिससे हमारी सेहत पर गलत असर हो सकता है और इससे आप धीरे-धीरे बीमार पड़ सकते हैं।
आजकल की तकनीक की दुनिया में हम धीरे-धीरे अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि रात को समय पर डिनर करें और अगर आपको किसी वजह से खाने में देरी हो गई तो उसके तुरंत बाद वॉक जरूर करें इससे आपकी पाचन तंत्र ज्यादा मजबूत होगा।

खाना खाने के बाद हम अक्सर प्यास लगने के कारण तुरंत पानी पी लेते हैं। ये गलती बिल्कुल भी ना करें क्योंकि इससे आपको कई तरह की बीमारी हो सकती है। इससे आपका डायरेशन कमजोर होता है। इसके अलावा शरीर में मोटापा भी जल्दी बढ़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद ही पानी पीएं।
खाने के तुरंत बाद सोने से बचें
खाना खाने के बाद तुरंत कभी नहीं सोना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद बेड पर लेटने से आपको एसिडिटी की दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा आपके शरीर में हार्ट से जुड़ी समस्या भी बढ़ सकती है। ऐेसे में आप अपने शेड्यूल में आज ही बदलाव करें और कोशिश करें कि खाने के आधे घंटे बाद ही सोएं।
सीगरेट ना पीएं
जिन लोगों को ज्यादा सीगरेट पीने की आदत है उनके लिए स्मोकिंग खतरनाक तो है ही। लेकिन अगर आप रात को खाना खाने के बाद कैंसर और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप स्मोकिंग से बचें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications